फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chief Minister spoke to the MLA of Bhognipur and Akbarpur Raniya, stay among the public and solve the problems

भोगनीपुर और अकबरपुर रनियां के विधायक से बोले मुख्यमंत्री, जनता के बीच रहकर दूर कराएं समस्याएं

Mon, 14 Mar 2022 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister spoke to the MLA of Bhognipur and Akbarpur Raniya, stay among the public and solve the problems
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुकें भेंट करतीं विधायक प्रतिभा शुक्ला। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। भोगनीपुर और अकबरपुर रनियां विधायक ने शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों विधायकों से जनता के बीच रहने और उनकी समस्याओं का निपटारा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में भोगनीपुर से राकेश सचान विजयी हुए हैं। चुनाव परिणाम के दूसरे दिन ही उन्होंने क्षेत्र में जाकर जनता से मुलाकात कर जीत की बधाई दी थी। तीन दिन तक क्षेत्र का दौरा करने के बाद उन्होंने शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
विज्ञापन

वहीं अकबरपुर रनियां विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार विधायक बनीं प्रतिभा शुक्ला ने पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जीत की बधाई दी। प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ शिष्टाचार भेंट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायकों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जनता के बीच आसानी से उपलब्ध रहने व उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल कराने के निर्देश दिए हैं। कहा कि इसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed