{"_id":"691a36e516b90ecd6702e5cb","slug":"chief-minister-called-for-report-on-poor-road-construction-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1330804-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: घटिया सड़क निर्माण पर मुख्यमंत्री ने तलब की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: घटिया सड़क निर्माण पर मुख्यमंत्री ने तलब की रिपोर्ट
विज्ञापन
कानपुर। कर्नलगंज के नीली पाेश रोड में घटिया सड़क निर्माण मामले में मुख्यमंत्री ने रिपोर्ट तलब की है। ठेकेदार पर कार्रवाई के आसार जताए गए हैं। अमर उजाला ने इसे 12 नवंबर के अंक में 12 दिन में ही टूटने लगी 19 लाख से बनी सीसी रोड शीर्षक से प्रकाशित किया था।
नगर निगम ने वार्ड-110 कर्नलगंज के अंतर्गत करीब 500 मीटर लंबी नीली पोश रोड का आरसीसी से निर्माण कराया था। इसमें दूसरे दिन ही गड्ढे होने लगे थे। ठेकेदार ने गड्ढों पर सीमेंट चुपड़कर लीपापोती की कोशिश की, फिर भी 12 दिन में ही सड़क पर गड्ढे होने लगे। इस वार्ड के पार्षद मोहम्मद नौशाद सहित क्षेत्रवासियों ने नगर निगम के अभियंताओं पर ठेकेदार से मिलीभगत कर घटिया निर्माण कराने का आरोप लगाया। बताया कि ठेकेदार ने पुरानी सीसी रोड को उखाड़कर मानक के अनुरूप निर्माण नहीं कराया। उसने पुरानी सड़क पर कहीं एक इंच तो कहीं डेढ़-दो इंच मोटाई में आरसीसी बिछा दी। इसी वजह से अभी से ही सड़क टूटने लगी है।
इस संबंध में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय को पत्र लिखकर जवाब-तलब किया है। डीएम के अनुसार, मुख्यमंत्री सूचना सेल ने रिपोर्ट तलब की है।