{"_id":"6acfe352b9ef4d0ed70d245f","slug":"chief-engineer-wrote-a-letter-to-vacate-the-government-accommodation-kanpur-news-c-220-1-akb1002-150516-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सरकारी आवास खाली करने के लिए मुख्य अभियंता ने लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सरकारी आवास खाली करने के लिए मुख्य अभियंता ने लिखा पत्र
Thu, 15 Oct 2026 01:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। आगरा तबादले के साढ़े तीन माह बाद बाद भी कानपुर में सरकारी आवास खाली नहीं करने की शिकायत पर मुख्य अभियंता विद्युत ने अधीक्षण अभियंता कानपुर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बाराबंकी के भटौली रामनगर निवासी प्रदीप सक्सेना ने बीते दिनों दक्षिणांचल विद्युत निगम लिमिटेड आगरा के प्रबंध निदेशक व यूपीपीसीएल के अध्यक्ष से शिकायत की थी कि कानपुर देहात में तैनात रहे प्रभारी अधीक्षण अभियंता सुमित व्यास का तबादला बीते 27 जून को आगरा हो गया। वह आगरा में अधीक्षण अभियंता विद्युत कार्यशाला मंडल के पद पर तैनात हैं। इसके बाद साढ़े तीन माह से विभागीय नियमों के विपरीत वह कानपुर के गोविंद नगर स्थित विद्युत कॉलोनी में पूर्व में आवंटित शासकीय आवास टाइप 4/3 में अनाधिकृत कब्जा किए हैं।
आरोप लगाया कि बिना सक्षम अनुमति मुख्यालय से अनुपस्थित रहते हैं। कब्जा किए सरकारी आवास से निगम को वित्तीय व प्रशासनिक क्षति हो रही है। मामले में मुख्य अभियंता विद्युत ने अधीक्षण अभियंता कानपुर को सरकारी आवास खाली कराने के लिए नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्य अभियंता संदीप कुमार ने बताया क प्रकरण संज्ञान में आया है। अधीक्षण अभियंता कानपुर को आवश्यक निर्देश दिए हैं।