फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chhath Puja begins with bathing, today will be Kharna, altar built on the banks of reservoirs

नहाय-खाय के साथ छठ पूजा शुरू, आज होगा खरना, जलाशयों के किनारे बनाई वेदी

Tue, 09 Nov 2021 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Chhath Puja begins with bathing, today will be Kharna, altar built on the banks of reservoirs
नबीपुर बंबा किनारे छठ पूजन के लिए बनाई गई वेदी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। नहाय-खाय के साथ सोमवार को चार दिन तक चलने वाले छठ महापर्व की शुरुआत हो गई। छठ पूजा को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। शाम के समय जलाशयों के किनारे सफाई कर लोगों ने वेदी बनाई। अब मंगलवार को दूसरे दिन खरना होगा। पूजा के दौरान महिलाओं ने छठ मइया व सूर्य देव की अनुनय करते हुए गीत भी गए।
विज्ञापन

चार दिनों तक चलने वाले आस्था के पर्व छठ की शुरुआत सोमवार से नहाय-खाय के साथ हुई। महिलाओं ने स्नान के बाद चने का साग, लौकी की सब्जी व चावल बनाकर छठ माई को भोग लगाया। पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण किया। मंगलवार को खरना है। इस दिन महिलाएं व पुरुष दिन भर व्रत रहते हैं।
विज्ञापन

शाम को चूल्हे में गन्ने के रस या गुड़ से खीर तैयार की जाती है और फिर उसे रोटी के साथ ग्रहण किया जाता है। इसके बाद से 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है। नहाय-खाय के बाद अब महिलाएं खरना की तैयारी में जुट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नबीपुर निवासी व्रती गुड्डी देवी, तेतरा देवी, सावित्री, कमलेश आदि ने बताया कि सोमवार की सुबह स्नान एवं निर्जल व्रत के संकल्प के साथ ही नहाय-खाय से छठ पूजा का शुभारंभ हो गया। अब मंगलवार को खरना होगा।

आचार्य प्रियंक दीक्षित ने बताया कि चार दिवसीय महापर्व के प्रथम दिन सोमवार को नहाय-खाय से छठ पूजा का आरंभ हो गया है। पंचमी तिथि को खरना होगा। तीसरे दिन संध्या के समय डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। वहीं चौथे दिन गुरुवार को उगते सूर्योदय को अर्घ्य देने के पश्चात व्रत का पारण और समापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed