Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chhath Festival: Devotees offer arghya to the setting sun and pray for the long life of their children

छठ पर्व 2026: डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी संतान की दीर्घायु

Sun, 15 Nov 2026 11:29 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 15 Nov 2026 11:29 PM IST
सार

Kanpur News: छठ महापर्व के तीसरे दिन निर्जला व्रतियों ने घाटों पर छठ मइया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। 
 

विज्ञापन
Chhath Festival: Devotees offer arghya to the setting sun and pray for the long life of their children
छठ पर्व 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छठ पर्व के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य पर निर्जला व्रतियों ने अस्त होते सूर्य की उपासना कर संतान की दीर्घायु और स्वास्थ्य लाभ की कामना की। विभिन्न घाटों पर बनी वेदियों के सामने पानी में खड़े होकर व्रती महिलाओं ने सूर्य काे अर्घ्य दिया। इस मौके पर कई महिलाओं ने गन्ने से कोसी को भरकर मन्नत उतारी। नवविवाहिताएं शादी के बाद पहली छठ पूजा करने के लिए मायके आईं। डूबते सूर्य को अर्घ्य देने वालों में अधिक संख्या महिलाओं की रही पर पुरुषों ने भी पूजा की।

विज्ञापन


महिलाएं छठ पूजा के लिए विशेष प्रसाद ठेकुआ, चावल के लड्डू (कचवनिया) बनाकर घाटों पर आईं। बांस की टोकरी दउरा में प्रसाद, फल डालकर देवकारी में रखा गया। पूजा के बाद सूप में नारियल, पांच प्रकार के फल और पूजा का अन्य सामान दउरा में रख कर पुरुष अपने हाथों से उठाकर छठ घाट तक लाए। महिलाएं छठ गीत गाती रहीं। नए दीपक, बत्तियां व घी ले जाकर घाट पर दीपक जलाए गए।
विज्ञापन


अर्मापुर, पनकी, नमक फैक्टरी, शास्त्रीनगर, किदवईनगर, सीटीआई नौबस्ता समेत महानगर के विभिन्न स्थानों पर छठ पूजा के लिए घाट बनाए। जहां नहर नहीं थी, वहां कृत्रिम घाट बनाकर डूबते सूर्य को निर्जला व्रतियों ने अर्घ्य दिया। नरवल तहसील क्षेत्र के ड्योढी गंगा घाट पर व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। ड्योढ़ी और नजफगढ़ गंगा घाट पर सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गई थीं। शाम को घाटों पर बनी वेदी पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। परिसर जय छठी मइया के जयकारों से गूंजता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Chhath Festival: Devotees offer arghya to the setting sun and pray for the long life of their children
छठ पर्व 2026 - फोटो : अमर उजाला
भोजपुरी महासभा और केंद्रीय छठ पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह गहमरी ने छठ पूजा घाटों पर श्रद्धालुओं के गाय का दूध, चाय-बिस्किट वितरित किया। छठ पूजा घाटों पर 151 ध्वज लहराए गए। उन्होंने बताया कि सोमवार को उगते सूर्य के अर्घ्य के अवसर भी व्रतियों को गाय का दूध वितरित किया जाएगा। सपा नेता सम्राट विकास ने बताया कि व्रती माताओं के लिए आठ हजार टिफिन बॉक्स में ठेकुआ प्रसाद वितरित किया जाएगा। गोविंदनगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि घाटों की सफाई करा दी गई। उन्होंने छठ पूजा घाटों पर सात घोड़ों पर सवार सूर्य देवता की प्रतिमाओं का अनावरण किया। युवा टीलेश्वर महादेव मंदिर समिति ने छठ पूजा का आयोजन किया। पार्षद अरविंद यादव ने बाबा आनंदेश्वर पार्क में छठ पूजा की व्यवस्था कराई।

Chhath Festival: Devotees offer arghya to the setting sun and pray for the long life of their children
सचान नहर में खड़े होकर पूजा करते महा मंडलेश्वर आशुतोष - फोटो : अमर उजाला
सचान नहर में खड़े होकर सारी रात उपासना की
महामंडलेश्वर आशुतोष ने सचान नहर में बेदी की पूजा की। इस दौरान वह सारी रात पानी खड़े रहे। उन्होंने बताया कि छठ पर्व नहीं महापर्व है। यह भगवती मइया और सूर्य देव को समर्पित है। प्रेम और श्रद्धा से मनाने वाले की मनोकामना पूरी होती है। सबसे पहला व्रत माता सीता ने रखा और अर्घ्य दिया। 20 वर्षों से वह व्रत रखकर छठ पर्व मना रहे हैं। सचान नहर में पूरी रात खड़े होकर उपासना करते हैं।


 

Chhath Festival: Devotees offer arghya to the setting sun and pray for the long life of their children
छठ पर्व 2026 - फोटो : अमर उजाला
आज उदय होते सूर्य को देंगे अर्घ्य
छठ पूजा के चौथे सोमवार को उदय होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। चौथे दिन कार्तिक शुक्ल सप्तमी की सुबह उदय होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। सुख, संपत्ति, कल्याण की कामना की जाती है। सूर्योदय से पहले ही व्रती लोग घाट पर सूर्यदेव की पूजा के लिए पहुंच जाते हैं और शाम की ही तरह उनके परिजन उपस्थित रहते हैं। संध्या अर्घ्य में अर्पित पकवानों को नए पकवानों से प्रतिस्थापित कर दिया जाता है। कंद, मूल, फल आदि वही रहते हैं। नियम-विधान सांध्य अर्घ्य की तरह ही होते हैं। सिर्फ व्रती लोग इस समय पूरब की ओर मुंहकर पानी में खड़े होते हैं व सूर्योपासना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed