फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cheetah reached the farm in chitrakoot up

चित्रकूट: खेत में पहुंचा चीता, मचा हड़कंप, मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी की रेस्क्यू टीम ने पिंजरे में कैद किया

Mon, 06 Dec 2021 12:01 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 06 Dec 2021 12:01 AM IST
सार

मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी की 15 सदस्यीय रेस्क्यू टीम गांव के खेत के पास पहुंची और चारों तरफ से चीते को पकड़ने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान चीता कई बार हिंसक होकर वनकर्मियों की ओर बढ़ा लेकिन अपने तरीके से दो घंटे बाद चीते को पिंजरे में कैद कर लिया गया।

विज्ञापन
Cheetah reached the farm in chitrakoot up
खेत में मौजूद चीता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले की सीमा से सटे मप्र के सेमरिया खुटहा गांव के खेत में रविवार की शाम को एक चीता पहुंच गया। दहशत के चलते ग्रामीण घरों के कैद हो गए और वन विभाग समेत पुलिस सूचना दी। एक घंटे के अंदर मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी की रेस्क्यू टीम पहुंची और दो घंटे के प्रयास के बाद चीते को पिंजरे में कैद कर लिया।
विज्ञापन


 रामपुर बघोलन मप्र थाना अंतर्गत सेमरिया खुटहा निवासी सत्येंद्र सिंह व राजकुमार सिंह ने बताया कि रविवार की शाम को एक चीता उनके पास वाले खेत में देखा गया। जानकारी होते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। खेतों के आसपास मौजूद लोग बस्ती की ओर भाग गए।
विज्ञापन


सूचना पर मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी की 15 सदस्यीय रेस्क्यू टीम गांव के खेत के पास पहुंची और चारों तरफ से चीते को पकड़ने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान चीता कई बार हिंसक होकर वनकर्मियों की ओर बढ़ा लेकिन अपने तरीके से दो घंटे बाद चीते को पिंजरे में कैद कर लिया गया। इसके बाद उसे व्हाइट टाइगर सफारी ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed