फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cheating of 10 lakhs from a jeweler on the pretext of donating to a Jain monk in Kanpur

ऐसा जेवर दिखाओ..जिसे महिला ने न छुआ हो: सर्राफ से 10 लाख की टप्पेबाजी! जैन मुनि को दान देने का बनाया बहाना

Fri, 17 Feb 2023 10:08 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 17 Feb 2023 10:08 AM IST
सार

बर्रा दो थाना क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप से जैन मुनि को दान देने के बहाने 10 लाख की टप्पेबाजी हुई है। आरोपियों ने सर्राफ से कहा था कि सोने के वह जेवर दिखाओ, जिसे किसी महिला ने छुआ न हो। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस युवकों की शिनाख्त में जुटी है।

विज्ञापन
Cheating of 10 lakhs from a jeweler on the pretext of donating to a Jain monk in Kanpur
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बर्रा दो थाना क्षेत्र में टप्पेबाजों ने ज्वेलर्स की दुकान से सर्राफ को बातों में उलझाकर करीब 10 लाख के जेवर लेकर फरार हो गए। टप्पेबाजों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर टप्पेबाजों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

बर्रा दो सब्जी मंडी में अंबिका प्रसाद की अनामिका ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। अंबिका प्रसाद ने बताया कि गुरुवार सुबह 11.40 पर दो अधेड़ आए और 10 ग्राम के चांदी का सिक्का खरीदा, जिसका उन्होंने 750 रुपये दिए। इसके बाद आरोपियों ने जैन मुनि को दान देने के लिए जेवरात दिखाने की बात कही।
विज्ञापन

दुकानदार द्वारा जेवरात दिखाने पर टप्पेबाजों ने महिलाओं द्वारा छुए हुए जेवरात न लेने की बात कह कर उन जेवरातों को एक पैकेट में बांध कर दुकानदार के डिब्बे में रख दिया। इसके बाद दुकानदार अंबिका से महिलाओं द्वारा न छुए हुए जेवरात दिखाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

जैन मुनि से आशीर्वाद दिलाने की बात भी कही
दुकानदार जैसे ही अलमारी से अन्य जेवरात निकालने के लिए गया तभी एक टप्पेबाज से जेवरात से भरा पैकट डिब्बे से निकाल लिया और दुकानदार को जैन मुनि से आशीर्वाद दिलाने की बात कह कर बाहर चले गए, जब तक सर्राफ अंबिका प्रसाद बाहर आए, तब तक दोनों टप्पेबाज मौके से भाग निकले।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
सर्राफ को शक होने पर उसने जेवरात के डिब्बों की जांच की तो डिब्बे से 4 हार, 2 मंगलसूत्र व 6 सोने की चेन गायब मिली। टप्पेबाजी की जानकारी होने पर सर्राफ ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे बर्रा थानाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। दोनों टप्पेबाज सीसीटीवी में कैद हो गए।

पहले दो अन्य दुकानों में गए थे टप्पेबाज
अनामिका ज्वेलर्स में घटना को अंजाम देने से पहले टप्पेबाज बर्रा 5 स्थित सोनू ज्वेलर्स पंहुचे थे। दुकानदार सोनू वर्मा ने बताया कि युवकों की बातों पर शक होने पर उन्होंने जेवरात दिखाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद टप्पेबाज बर्रा स्थित दुर्गा ज्वेलर्स पहुंचे। यहां भी उनकी दाल न गलने पर टप्पेबाजों ने अनामिका ज्वेलर्स में घटना को अंजाम दिया।

बिरहाना रोड के मामले से आरोपियों की कर रहे पहचान
बर्रा पुलिस के अनुसार अनामिका ज्वेलर्स की दुकान में टप्पेबाजी करने वाले दोनों आरोपियों की फुटेज निकलवाने पर एक व्यक्ति की फुटेज कुछ माह पहले बिरहाना रोड स्थित ज्वेलर्स की दुकान में टप्पेबाजी करने वाले से मिलती जुलती दिख रही थी। पुलिस उससे पहचान कर तलाश में जुटी है।

मामले के राजफाश के लिए थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम को गठित किया गया। साथ ही आसपास के भी सीसीटीवी फुटेजों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।  -अंकिता शर्मा, एडीसीपी दक्षिण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed