{"_id":"691e13cfbacbb9622a0af8b7","slug":"cheaters-stole-a-necklace-worth-rs-15-lakh-kanpur-news-c-214-1-knj1005-140426-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: टप्पेबाजों ने पार किया 1.5 लाख का हार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: टप्पेबाजों ने पार किया 1.5 लाख का हार
विज्ञापन
छिबरामऊ। शादी समारोह में शामिल होने के बाद परिवार के साथ घर लौटते समय प्राइवेट बस में युवक के बैग को खोले बिना ही टप्पेबाजों ने 1.5 लाख रुपये कीमत का हार पार कर दिया। युवक ने बस के परिचालक व उसके साथियों पर शक जाहिर करते हुए पकड़ लिया। हालांकि, युवक ने मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की।
फर्रुखाबाद जिले के थाना कंपिल के ग्राम कटिया निवासी इकलाख, पत्नी व बच्चों के साथ कपूरपुर स्थित ननिहाल में शादी समारोह में शामिल होने आया था। इकलाख ने बताया कि फर्रुखाबााद चौराहे से प्राइवेट बस में बैठा। परिचालक ने उसका बैग लेकर चालक की सीट के पीछे रख दिया, जबकि उसे व बच्चों को बस में पीछे बैठा दिया। वह लोग बहोरिकपुर में बस से उतर गए।
बस के जाने के बाद बैग खोलकर देखा तो 1.5 लाख की कीमत का सोने का हार गायब था। पीछा कर जहानगंज में बस को पकड़ लिया और परिचालक से हार के बारे में जानकारी ली, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। युवक ने बताया कि चालक के पीछे वाली सीट पर परिचालक के साथी बैठे थे, जो दोबारा बस में नहीं मिले। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है।