फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CHC will be built in Paraunkh with Rs 35.94 crore

परौंख में 35.94 करोड़ से बनेगी सीएचसी

Mon, 14 Jun 2021 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
CHC will be built in Paraunkh with Rs 35.94 crore
कानपुर देहात। राष्ट्रपति के पैतृक गांव परौंख में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने की कवायद तेज हो गई। है। जिला प्रशासन की ओर से बजट के लिए 35.94 करोड़ की लागत का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। अस्पताल बनने से ग्रामीणों को गांव में ही उपचार की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संभावित दौरे को देखते हुए उनके पैतृक गांव परौंख के कायाकल्प की कवायद शुरू की गई है। इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा सुविधा को गांव में लाने के लिए अफसर पूरा प्रयास कर रहे हैं। सात जून को सीडीओ सौम्या पांडेय ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या को सुना था। इसमें लोगों ने पशु अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण गांव में कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

इसके बाद पहले दस जून को डीएम जेपी सिंह ने पशु अस्पताल के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा। इसके बाद 13 जून को जिला प्रशासन की ओर से राष्ट्रपति के पैतृक गांव परौंख में सामुदायिक स्वास्थ्य बनाए जाने के लिए 35.94 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया। इधर, जिला स्तरीय अफसर तैयारियों के लिए गांव में डेरा डाले हुए हैं। अस्पताल के लिए जमीन की तलाश भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सीएचसी के साथ पशु अस्पताल के निर्माण की मांग की थी। इस पर पशु अस्पताल का प्रस्ताव दस जून को भेजा जा चुका है। वहीं अब सीएचसी का प्रस्ताव भेजा गया है। इनकी मंजूरी मिलते ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। - जेपी सिंह, डीएम

गांव में चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी होने की जानकारी दी थी। साथ ही गांव में अस्पताल बनवाने की मांग भी की थी। इस पर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मिलते ही निर्माण शुरू कराया जाएगा -सौम्या पांडेय, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed