फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chaudagra-Sikandra highway to be widened to four lanes; Cabinet grants approval.

Kanpur News: चौडगरा-सिकंदरा हाईवे होगा फोरलेन, कैबिनेट से मिली मंजूरी

Fri, 07 Aug 2026 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Chaudagra-Sikandra highway to be widened to four lanes; Cabinet grants approval.
जहानाबाद। चौडगरा-सिकंदरा हाईवे को फोरलेन बनाने का रास्ता साफ हो गया है। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद हाईवे-46 के चौड़ीकरण का कार्य शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य अविनाश सिंह चौहान ने बुधवार को सदन में 2017 से लंबित इस परियोजना का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए फोरलेन निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव 2017 में तैयार हुआ था। वर्ष 2021 में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद बजट के अभाव में काम शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

इसके बाद 2025 में दोबारा टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई और तकनीकी मूल्यांकन सहित सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गईं। कैबिनेट की मंजूरी लंबित होने से परियोजना आगे नहीं बढ़ सकी। अब कैबिनेट की स्वीकृति मिलने के बाद फोरलेन निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इससे फतेहपुर, कानपुर, इटावा और प्रयागराज के बीच आवागमन अधिक सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक राजेंद्र पटेल ने बताया कि फोरलेन बनने से ओडीओपी से जुड़े उद्योग, व्यापारियों, किसानों और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। परियोजना से क्षेत्र के औद्योगिक विकास, व्यापारिक गतिविधियों और निवेश को गति मिलेगी।

बेहतर सड़क संपर्क से माल ढुलाई आसान होगी। यात्रा का समय कम होगा और क्षेत्र के आर्थिक विकास को मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि मंजूरी के बाद निर्माण जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed