फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chargesheet against three girl students in CSA ragging case in kanpur

सीएसए में रैगिंग से तंग छात्रा के हॉस्टल भवन से कूदने का मामला, तीन छात्राओं के खिलाफ चार्जशीट

Wed, 13 Nov 2019 02:03 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 13 Nov 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
Chargesheet against three girl students in CSA ragging case in kanpur
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में रैगिंग से तंग आकर हॉस्टल भवन से छात्रा के कूदने के मामले में पुलिस ने तीन छात्राओं के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस की जांच में तीनों तीनों छात्राओं के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य मिले हैं।
विज्ञापन


कानपुर देहात शिवली के लुधौरा निवासी दिव्या कमल सीएसए मेें बीएससी होम साइंस प्रथम वर्ष की छात्रा है। तीन सितंबर की रात दिव्या सरोजिनी नायडू छात्रावास की छत से कूद गई थी। गंभीर रूप से घायल छात्रा को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां करीब महीने भर उसका इलाज चला।
विज्ञापन

उसके भाई ने सीनियर छात्राओं के खिलाफ रैगिंग, मारपीट, धमकी देने और एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उधर, होश में आने पर दिव्या ने पुलिस को दिए बयान में पांच छात्राओं पर आरोप लगाए थे। सीओ स्वरूपनगर अजीत सिंह ने बताया कि इनमें से तीन छात्राओं के खिलाफ साक्ष्य मिले हैं।

उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। इसमें लखनऊ की दीप्ति नारायण, मिर्जापुर की साक्षी राज सिंह और परिणीति शामिल हैं। दो अन्य छात्राओं के खिलाफ सुबूत न मिलने पर जांच में उन्हें क्लीन चिट दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed