फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   charge sheet filed against MLA and brother on 33rd day, police preparing for interrogation in jail

इरफान सोलंकी प्रकरण: विधायक और भाई के खिलाफ 33वें दिन चार्जशीट दाखिल, जेल में पूछताछ की तैयारी में पुलिस

Sun, 11 Dec 2022 11:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 11 Dec 2022 11:56 AM IST
सार

जाजमऊ आगजनी मामले में सपा विधायक इरफान सोलंकी और भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। वहीं, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरक चार्जशीट दाखिल होगी। इसके अलावा फर्जी आधार बनाने वाले अली की तलाश भी तेज कर दी गई है।

विज्ञापन
charge sheet filed against MLA and brother on 33rd day, police preparing for interrogation in jail
इरफान सोलंकी को कोर्ट ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के जाजमऊ में नजीर फातिमा के घर में आगजनी के मामले में जाजमऊ पुलिस ने सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के 33वें दिन चार्जशीट लगाई है।

विज्ञापन

घटना में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ अभी विवेचना चल रही है। उनकी गिरफ्तारी के बाद मामले में पूरक चार्जशीट लगाई जाएगी। सात नवंबर को नजीर फातिमा के घर में आगजनी हुई थी। अगले दिन जाजमऊ थाने में पुलिस ने विधायक व उनके भाई को नामजद करते हुए अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

इसके बाद देर रात पुलिस ने दबिश भी दी थी, लेकिन विधायक और उनके भाई फरार हो गए थे। ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि विधायक और उनके भाई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्र गवाह और पीड़ितों के बयान पर लगाई चार्जशीट
पुलिस को इस घटना में चार स्वतंत्र गवाह मिले थे। इसमें नजीर फातिमा का बेटा व इलाके के अन्य तीन लोग शामिल हैं। उन्होंने पुलिस को दिए बयान में कहा कि विधायक, उनके भाई और उनके अन्य सहयोगियों को घर में आग लगाते देखा है। इसके अलावा पुलिस ने फोरेंसिक रिपोर्ट को भी चार्जशीट का हिस्सा बनाया है।

इरफान से जेल में पूछताछ की तैयारी में पुलिस
फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले में पुलिस को अब अली की तलाश है। उसी ने अशरफ के आधार कार्ड पर विधायक की फोटो लगाकर फर्जी आधार कार्ड तैयार किया था। पुलिस इसके लिए विधायक से जेल में जाकर पूछताछ करेगी। इसके लिए पुलिस ने कोर्ट में अर्जी देगी।

अली के बारे में पुलिस के पास फिलहाल बहुत जानकारी नहीं है। आरोपी नूरी शौकत के घर के नीचे ब्यूटी पार्लर में उसने फर्जी आधार कार्ड तैयार किया था। पुलिस ने इशरत से फर्जी आधार कार्ड बरामद किया था। दोनों से जब पुलिस ने पूछताछ की, तो उन्होंने बताया अली को सिर्फ विधायक जानते थे।

इरफान ने ही उसे बुलवाया था। इस मामले के विवेचक इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि कोर्ट में विधायक से पूछताछ के लिए अनुमति लेकर जेल जाकर उनसे अली के संबंध में पूछताछ की जाएगी। अली की गिरफ्तारी के साथ ही उस लैपटॉप को भी बरामद किया जाएगा। जिसमें फर्जी आधार कार्ड तैयार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed