फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Character building along with education is necessary for a crime free society: Abhay Kumar

अपराधमुक्त समाज के लिए शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण जरूरी : अभय कुमार

Sat, 03 May 2025 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Character building along with education is necessary for a crime free society: Abhay Kumar
सीएसजेएमयू में पुस्तक का विमोचन करते कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, केडीए सचिव अभय कुमार, आशुतोष - फोटो : संवाद
कानपुर। समाज को अपराधमुक्त रखने के लिए शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण पर फोकस करने की आवश्यकता है। इसके साथ सामाजिक असंतोष के कारणों को खोजना एवं उनके निदान के उपाय को जानना भी जरूरी है।
विज्ञापन


यह बातें सीएसजेएमयू व अपराध मुक्त सामाजिक चिकित्सा समिति के संयुक्त तत्वावधान में हुई गोष्ठी में मुख्य अतिथि केडीए सचिव अभय कुमार पांडेय ने कहीं। गोष्ठी का विषय अपराध मुक्त वातावरण का महत्व रहा। कार्यक्रम में समिति की पत्रिका अपराध मुक्त समाज का विमोचन भी हुआ।
विज्ञापन


यहां सीबीएसई स्कूल के प्रधानाचार्यों नारायणा के डॉ. अशोक कुमार, सीएसएच की ज्योति विज और सपना चौहान, केडीएमए की प्रियंका सहगल, लाफिंग बुद्धा की कीर्ति पासान, दून इंटरनेशनल स्कूल के कृष्णा चौहान और चिकित्सक डॉ. शैलेश कुमार सिंह, डॉ. श्वेता त्रिपाठी, डॉ. अमित द्विवेदी, डॉ. मंजुलिका वाजपेयी, डॉ. प्रकाश खत्री, डॉ. नवीन गुप्ता, वीके टंडन, श्यामली गुप्ता, सब इंस्पेक्टर पवन सिंह को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कुलपति प्रो. विनय पाठक ने सभी को अपराध से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। प्रो. सुधीर अवस्थी ने कहा कि क्रोध व बदले की भावना से अपराध जन्म लेता है।

विशेष अतिथि जेल अधीक्षक डॉ. बीडी पांडे ने बंदियों के विकास के कार्यक्रमों के बारे में बताया। समिति के संरक्षक संजीव पाठक, डॉ. शरद वाजपेयी ने समिति के कार्यों का उल्लेख किया। चेयरमैन आशुतोष वाजपेयी ने बताया कि समिति का उद्देश्य देश को अपराध मुक्त करना है।


संचालन डॉ. प्रशांत मिश्रा ने किया। धन्यवाद प्रस्ताव महासचिव योगेश वाजपेयी ने दिया। मौके पर प्रदीप पांडेय, डॉ. रितु वाजपेयी, प्रवीन, अंकुश अग्रवाल, प्राणनाथ मिश्रा, डॉ. हिमांशु वाजपेयी, डॉ. राहुल कपूर, नरेश मिश्रा, संजय चौधरी, पीके गुप्ता के साथ विश्वविद्यालय स्टाफ, प्रधानाचार्य, डॉक्टर, सीए आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed