फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Chandrayaan-3, Scientist Dr. Ankur Gupta is included in the structure team, congratulations poured in from the

Chandrayaan-3: मिशन की स्ट्रक्चर टीम में शामिल हैं वैज्ञानिक डॉ. अंकुर गुप्ता, परिवार में लगा बधाइयों का तांता

Wed, 23 Aug 2023 06:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 23 Aug 2023 06:25 PM IST
सार

Etawah News: तिरंगा लगाकर पिता समेत आस पड़ोस के लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। अंकुर गुप्ता के बड़े भाई संजीव गुप्ता ने बताया कि अंकुर पहले से ही पढ़ने में टॉपर था। वैज्ञानिक कार्य में रुचि रखता था।

विज्ञापन
Chandrayaan-3, Scientist Dr. Ankur Gupta is included in the structure team, congratulations poured in from the
वैज्ञानिक डॉ. अंकुल गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले के बसरेहर थाना क्षेत्र में चंद्रयान-3 के चांद पर सफल लैंडिंग के बाद जश्न का माहौल है। जिले के लिए भी यह मौका बहुत खास है। चंदयान-3 की स्ट्रक्चर टीम में जिले के वैज्ञानिक डॉ. अंकुर गुप्ता भी शामिल हैं। डॉ. अंकुर के घर के साथ-साथ अन्य जगहों पर बधाई दी जा रहा है कि चंद्रयान-3 सफलता के साथ लैंड कर गया है।

विज्ञापन

कस्बा निवासी सूरज प्रकाश गुप्ता कपड़ा व्यवसायी हैं। कस्बे में ही उनकी दुकान है। उनके पुत्र डॉ. अंकुर गुप्ता की प्राथमिक शिक्षा कस्बे के ही शिशु मंदिर से हुई। इंटरमीडिएट कस्बे के मनभावती इंटर कॉलेज से किया था। इसके बाद उन्होंने आईआईटी दिल्ली से एडवांस मटेरियल स्ट्रक्चर में पीएचडी की।
विज्ञापन

पिता सूरज प्रकाश ने बताया कि अंकुर वर्ष 2012 में इसरो की वैज्ञानिक टीम में शामिल हुए। उनकी पत्नी डॉ. दीक्षा एनएएल में प्रोजेक्ट एसोसिएट पद पर काम कर रही हैं। बेटे के चंद्रयान-3 टीम में शामिल होने से उत्साह का माहौल है। पूरा परिवार सुबह से पूजा पाठ करचंद्रयान 3 की सफलता को लेकर प्रार्थना कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तिरंगा लगाकर भारत माता की जय के नारे
तिरंगा लगाकर पिता समेत आस पड़ोस के लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। अंकुर गुप्ता के बड़े भाई संजीव गुप्ता ने बताया कि अंकुर पहले से ही पढ़ने में टॉपर था। वैज्ञानिक कार्य में रुचि रखता था। उसी के चलते मंगलयान में भी वह सम्मिलित रहा। उसने सफलता को प्राप्त किया।

बसरेहर में बांटी जा रही हैं मिठाइयां
इस बार में चंद्रयान 3 की टीम में शामिल है और हम सभी पारिवारिक जनों और पूरे बसरेहर कस्बा के लोगों की दुआओं का असर है कि मिशन सफल रहा है। चंद्रयान-3 सफलता के साथ चंद्रमा की धरती पर उतर गया है। इसलिए पूरे कस्बा बसरेहर में मिठाइयां बांटी जा रही हैं। वहीं शहर में कई अन्य जगहों पर भी जश्न का माहौल है।



कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र रहे शिवी पटेल भी टीम में शामिल
कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज की 2011-12 में छात्र रहे शिवी पटेल भी चंद्रयान-3 की ऑपरेशन टीम में शामिल हैं। चंद्रयान-3 की सफलता के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज में भी डीन डॉ. एनके शर्मा समेत सभी शिक्षकों ने बधाई दी। डीन ने बताया कि इस ऐतिहासिक टीम में हमारे कॉलेज के छात्र रहे शिवी भी शामिल हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed