फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chandrayaan-3 Landing,  the residents of Kanpur in enthusiasm, the round of prayers continues with havan-worsh

Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले उत्साह में कानपुरवासी, हवन-पूजन के साथ दुआओं का दौर जारी

Wed, 23 Aug 2023 11:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 23 Aug 2023 11:43 AM IST
सार

Kanpur News: चंद्रयान-3 23 अगस्त को चांद के साउथ पोल के पास उतरेगा। इसके साथ ही भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा।

विज्ञापन
Chandrayaan-3 Landing,  the residents of Kanpur in enthusiasm, the round of prayers continues with havan-worsh
चंद्रयान 3 - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

चंद्रयान 3 जैसे-जैसे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह की ओर बढ़ता जा रहा है। कानपुर वालों की धड़कनें भी तेज होती जा रही हैं। लोगों को इंतजार है, शाम 6:04 मिनट का। इसका टीवी पर लाइव प्रसारण भी होना है। चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए शहरभ में दुआएं मांगी जा रही हैं।

विज्ञापन

चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान के पड़ते कदमों के ऐतिहासिक पलों को गवाह बनाने के लिए ज्यादातर शहरवासियों ने शाम को अपने कामों में बदलाव किया है। वहीं, स्कूलों के बच्चों को चंद्रयान के उतरने का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए सरकारी स्कूलों में टीवी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

शहर के कई नामी रेस्टोरेंट और होटल में भी बड़ी स्क्रीन पर इसका प्रसारण किया जाएगा। इसे देखने के लिए लोग जुटेंगे। बता दें कि चंद्रयान, 23 अगस्त को चांद के साउथ पोल के पास उतरेगा। इसके साथ ही भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रयान-3 की सफलता के लिए ईश्वर से करें प्रार्थना: देवकी नंदन
कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर पहली बार उतर रहे भारतीय चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए भगवान से प्रार्थना करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 भारत के लिए गौरव का विषय है। भगवान ने चाहा, तो हम भारतीय बुधवार शाम को इतिहास रच देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed