फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chanchal won a silver medal for Kanpur University in the 3000 meters steeplechase.

Kanpur News: 3000 मीटर स्टीपलचेस में चंचल ने कानपुर विवि को दिलाया रजत

Fri, 16 Jan 2026 01:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Chanchal won a silver medal for Kanpur University in the 3000 meters steeplechase.
मैंगलोर में हुई अखिल भारतीय विश्वविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 3000 मी स्टेपलचेस स्पर्धा मे - फोटो : विश्वविद्यालय
कानपुर। मैंगलोर में 12 से 16 जनवरी तक अखिल भारतीय विश्वविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता हो रही है। इसमें छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय की छात्रा चंचल ने 3000 मीटर स्टीपलचेस स्पर्धा में रजत पदक जीतकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

चंचल ने यह दौड़ 10 मिनट 33 सेकेंड में पूरी कर कीर्तिमान स्थापित किया। यह पहली बार है जब कानपुर विवि को ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 3000 मीटर स्टीपलचेस स्पर्धा में रजत पदक मिला है। छात्रा की उपलब्धि पर कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बधाई देते हुए प्रदर्शन की सराहना की और प्रशिक्षण के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव, क्रीड़ा सचिव डॉ. निमिषा सिंह कुशवाहा, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रभाकर पांडेय, सहायक आचार्य डॉ. अभिषेक मिश्रा, डॉ. सौरभ तिवारी, डॉ. आशीष कुमार कटियार, एथलेटिक्स कोच राहुल दीक्षित ने भी चंचल को शुभकामनाएं दीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed