फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chances of rain with thunder and lightning for the next three days

Kanpur News: अगले तीन दिन गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

Sun, 31 May 2026 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 31 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Chances of rain with thunder and lightning for the next three days
कानपुर देहात। जिले में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रात में हुई बारिश और दिन में निकली तेज धूप के कारण शनिवार को उमस बढ़ गई। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक जिले में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।
विज्ञापन

तेज हवा संग शुक्रवार रात कई इलाकों में बारिश हुई। रात में हवा चलने से मौसम में ठंडक रही। सुबह तेज धूप निकल आने से उमस ने लोगों को परेशान किया। चिपचिपहाट भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। शाम को हवा चलने और बदली छाने से लोगों को राहत हुई। सीएसए कानपुर की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा योजना के नोडल अधिकारी अजय मिश्र ने बताया कि 31 मई से दो जून तक जिले में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। इस दौरान कई स्थानों पर तेज हवाएं चल सकती हैं तथा गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में मध्यम से घने बादल छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन

शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस कम है। शुक्रवार रात जिले में 3.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। हवा की औसत गति 8.6 किलोमीटर प्रति घंटा रही और इसकी दिशा दक्षिण-पूर्व दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों ने किसानों को मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनाने की सलाह दी है। साथ ही तेज हवा, बिजली चमकने और संभावित ओलावृष्टि के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed