फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chambal's water level decreased, Yamuna's speed slowed down

Kanpur News: चंबल का घटा जलस्तर, यमुना की थमी रफ्तार

Mon, 16 Sep 2024 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Chambal's water level decreased, Yamuna's speed slowed down
चकरनगर। चंबल नदी के जलस्तर की रफ्तार शनिवार सुबह से कम होने लगी। रविवार शाम पांच बजे जलस्तर चेतावनी बिंदु 120.80 मी. से नीचे 118.87 मी. पर पहुंच गया। वहीं, यमुना नदी रविवार दोपहर दो बजे 120.79 मीटर पर थम गई। इससे गांवों व मुख्य रास्तों पर भरा पानी धीरे-धीरे कम होने लगा।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश सहित राजस्थान में हो रही भीषण बारिश के कारण कोटा बैराज के बांध से दो दिन पूर्व छोड़े गए पानी ने चंबल नदी में बाढ़ के हालात पैदा कर दिए। शुक्रवार की रात में तेजी से बढ़े चंबल नदी का जलस्तर 120.80 खतरे के निशान को पार कर 121.21 पर पहुंच गया था। इसके साथ ही यमुना नदी भी चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गई थी।
विज्ञापन

यमुना नदी किनारे के गांव हरोली बहादुरपुर, निमाड़ाडा, चकरपुरा, कांयछी, खिरिटी, रानिया का मुख्य रास्ता बंद हो गया था। रास्ता बंद होने से आम जनमानस का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। शनिवार सुबह से चंबल नदी का पानी घटने से बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों सहित प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। हालांकि नदी किनारे की फसलें चौपट हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed