{"_id":"58e93b734f1c1b9d285b3fda","slug":"chambal-expresss-engine-fails-at-mahoba","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही का आलम, चंबल एक्सप्रेस का इंजन फेल, दो घंटे खड़ी रही रेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही का आलम, चंबल एक्सप्रेस का इंजन फेल, दो घंटे खड़ी रही रेल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 09 Apr 2017 01:05 AM IST
सार
-दूसरा इंजन आने के बाद गंतव्य को रवाना की गई ट्रेन
-स्टेशन में ट्रेन खड़ी रहने से परेशान रहे यात्री
विज्ञापन
इंजन फेल होने से कुलपहाड़ स्टेशन पर खड़ी ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हावड़ा से चलकर मथुरा जाने वाली चंबल एक्सप्रेस का इंजन शुक्रवार को कुलपहाड़ स्टेशन के पास फेल हो गया। जिससे ट्रेन दो घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही। बाद में दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। ट्रेन खड़ी रहने के दौरान यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
हावड़ा-मथुरा चंबल एक्सप्रेस शुक्रवार दोपहर करीब 12.45 बजे जैसे ही कुलपहाड़ स्टेशन के पास पहुंची तभी अचानक ट्रेन का इंजन फेल हो गया। जिससे ट्रेन स्टेशन पर खड़ी हो गई। मामले की सूचना स्टेशन मास्टर व रेलवे के उच्चाधिकारियों को दी गई। करीब दो घंटे बाद दूसरा इंजन आया। तब चंबल एक्सप्रेस को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस दौरान दो घंटे तक यात्री ट्रेन में भीषण गर्मी के चलते बिलबिलाते रहे।
स्टेशन मास्टर फराज खान का कहना है कि इंजन का केटल गार्ड पटरी से टकरा गया था। संभवत: बोल्ट ढीले होने के कारण ऐसा हुआ। दूसरा इंजन मंगाकर गाड़ी रवाना की गई है। इस दौरान कोई भी ट्रेन बाधित नही हुई। एक सप्ताह पहले इसी ट्रैक पर लाड़पुर के पास महाकौशल एक्सप्रेस के सात डिब्बे पटरी से उतर गए थे जिससे 50 से अधिक यात्री घायल हुए थे।