फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chambal Bridge damaged second time in 15 days

यूपी: 15 दिन में दूसरी बार क्षतिग्रस्त हुआ चंबल पुल, एमपी आने-जाने में हजारों लोगों को समस्या

Fri, 02 Aug 2019 10:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 02 Aug 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
Chambal Bridge damaged second time in 15 days
चंबल पुल 15 दिन के भीतर एक बार फिर क्षतिग्रस्त हो गया - फोटो : अमर उजाला
इटावा मे उप्र और मप्र की सीमा को जोड़ने वाला चंबल पुल 15 दिन के भीतर शुक्रवार को एक बार फिर क्षतिग्रस्त हो गया। पुल पर उसी स्थान पर दोबारा गड्ढा हुआ है, जहां पिछली बार हुआ था। पुल की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया। साथ ही वाहनों को एक तरफ से गुजारा गया। इससे जाम से लोगों को जूझना पड़ा। 
विज्ञापन


 जानकारों की मानें तो पुल काफी पुराना होने के कारण आए दिन क्षतिग्रस्त हो जाता है। इस बार भी दोबारा उत्तर दिशा से आठवें और दक्षिण दिशा से तीसरे पिलर पर बड़ा गड्ढा हुआ है। इससे राहगीरों में हड़कंप की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सेतु निर्माण निगम के अधिकारियों ने पुल मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। इसी स्थान पर 15 दिन पहले भी गड्ढा हुआ था। शुक्रवार को बरही टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने पुल पर वन वे व्यवस्था करा कर मरम्मत कार्य में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक अभियंता सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि चंबल पुल पर बरही टोल प्लाजा के सहयोग से कार्य चालू करा दिया गया है। क्षतिग्रस्त हिस्से पर लोहे की प्लेट डालकर कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वाहन वन वे व्यवस्था से निकाले जा रहे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed