{"_id":"6247e68fb4d42e39b175dd17","slug":"chaitra-navratri-2022-navratri-pujan-navratri-festival-devotees-gathered-in-the-temples","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैत्र नवरात्र 2022: पट खुलते ही देवी मंदिरों में गूंजे जयकारे, उमड़ा भक्तों का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्र नवरात्र 2022: पट खुलते ही देवी मंदिरों में गूंजे जयकारे, उमड़ा भक्तों का सैलाब
Sat, 02 Apr 2022 11:33 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:33 AM IST
सार
कानपुर में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन शनिवार सुबह से ही माता के मंदिरों के बाहर भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज उठे। बारादेवी मंदिर, जंगली देवी मंदिर, काली मठिया मंदिर शास्त्री नगर, तपेश्वरी मंदिर बिरहाना रोड, दुर्गा मंदिर गोविंद नगर, वैष्णो देवी मंदिर दामोदर नगर, आशा देवी मंदिर कल्याणपुर आदि में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र के पहले दिन सुबह से ही देवी मंदिरोें में उमड़ी भारी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के चलते दो वर्ष बाद शनिवार को चैत्र नवरात्रि के पहले दिन देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह मंगला आरती के पश्चात जैसे ही माता के पट खुले तो पूरा मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
मंदिरों के बाहर रात दो बजे से ही भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। नवरात्रि के अवसर पर बारादेवी मंदिर, जंगली देवी मंदिर, काली मठिया मंदिर शास्त्री नगर, तपेश्वरी मंदिर बिरहाना रोड, दुर्गा मंदिर गोविंद नगर, वैष्णो देवी मंदिर दामोदर नगर, आशा देवी मंदिर कल्याणपुर आदि शहर के मंदिरों में भव्य सजावट की गई थी।
विज्ञापन
नवरात्रि का पहला दिन होने के कारण भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। मंदिरों में बैरिकेटिंग लगाकर भक्तों को लाइन से दर्शन कराए गए। इस बार भक्तों ने नारियल भी फोड़ा और माता को प्रसाद भी चढ़ाया। इसके अलावा मंदिरों के बाहर लगे मेलों में भी पूरा दिन भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
घरों में लोगों ने शुभ मुहूर्त देख कलश की स्थापना की। माता का सोलह सिंगार कर उनसे अपनी मनोकामना मांगी। नवरात्रि के पहले दिन घर के बड़ों ने व्रत रख अपने परिवार के कल्याण की कामना की। वहीं, कुछ भक्तों ने नौ दिन के व्रत शुरू किए।