फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Central Bank seven lakh from clone check

सेंट्रल बैंक में फिर क्लोन चेक से साढ़े सात लाख पार

Sat, 19 Aug 2017 01:40 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 19 Aug 2017 01:40 PM IST
विज्ञापन
Central Bank seven lakh from clone check
डेमो

राजधानी मार्ग स्थित सेंट्रल बैंक के एक और खाते से क्लोन चेक से 7.65 लाख रुपये निकाल लिए गए और किसी को भनक तक नहीं लगी। इस रकम को दो क्लोन चेक से निकाला गया है। शुक्रवार को खाताधारक खाते को चेक करने पहुंचा तो इसका खुलासा हुआ। यह इस महीने की तीसरी घटना है। इससे बैंक स्टॉफ शक के घेरे में आ गया है। पुलिस का मानना है कि इस धोखाधड़ी में कोई न कोई बैंक कर्मी जरूरी शामिल है। शुक्लागंज में बालाजी गली निवासी योगेश कुमार गुप्ता का सेंट्रल बैंक की राजधानी मार्ग शाखा में पत्नी सुनीता के साथ ज्वाइंट खाता है। बीते 10 दिन में इस बैंक से तीन खाताधारकों के खातों से लाखों रुपये की रकम निकाल ली गई है। इसका पता चलने पर योगेश शुक्रवार को खाते को चेक करने गए थे। उन्होंने जैसे ही बैंक में पता चला कि उसके खाते से दो चेक के जरिए 7.65 लाख रुपये निकल चुका है। उन्होंने हंगामा कर दिया। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने चेक बुक ही नहीं जारी करवाई है, तो उनके खाते से कैसे पैसे निकल गए। बैंक अफसरों ने जांच की तो पता चला कि 2 अगस्त 2017 को चेक संख्या- 038484 व 038483 से 3 लाख 90 हजार और 3 लाख 75 हजार रुपये किसी अंकुर श्रीवास्तव के खाते में ट्रांसफर किए गए। यह खाता गाजियाबाद स्थित इलाहाबाद बैंक की प्रताप विहार शाखा में है। बैंक मैनेजर ए.के. पोरवाल ने बताया कि मामले की जानकारी लखनऊ के उच्च अधिकारियों को दी जा चुकी है। बैंक अपने स्तर पर भी जांच कर रही है। वहीं, कोतवाल गंगाघाट संजय पांडेय का कहना है कि शुरुआती जांच में चेक क्लोनिंग से पैसा ट्रांसफर कराने का मामला प्रतीत हो रहा है। जिन बैंकों में चेक लगाई गई है। वहां की सीसीटीवी फुटेज को जुटाया जा रहा है। साथ ही साइबर टीम की मदद ली जा रही है। जल्द ही पैसे निकालने वालों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन


पैसा वापस न मिला तो परिवार समेत लगा लूंगा आग
पीड़ित योगेश ने बैंक मैनेजर ए.के. पोरवाल से जब पूछा की उसका जमा धन कब तक मिलेगा, जवाब मिला, मिल जाएगा। इस पर वह भड़क गया। बोला मैनेजर साहब यदि जमा धन नहीं मिला तो मैं परिवार समेत बैंक परिसर में ही आग लगाकर आत्मदाह कर लूंगा। मैनेजर ने कहा कि दो तीन माह में जमा धन वापस कराने की कोशिश करूंगा। बैंक की कार्यप्रणाली शक के घेरे में बैंक के लगातार तीन खातों के पैसे निकलने बैंक स्टाफ शक के घेरे में आ गया है। पुलिस का मानना है कि बिना किसी बैंक कर्मी की मिलीभगत से यह जालसाजी नहीं की जा सकती है। पिछले दो मामलों में पीड़ित खाताधारकों ने पास बुक जारी ही नहीं कराई। लेकिन उनके नाम पर चेकबुक जारी कर दी गई। जांच में पता चला है कि योगेश के फर्जी साइन से चेक बुक जारी कराई गई थी, लेकिन इस चेक बुक को किसी ने लिया नहीं है। इससे साफ है कि बैंक का कोई न कोई कर्मचारी इस धोखाधड़ी में शामिल है। जिनसे चेक का क्लोन बनाने के लिए चेक बुक जारी कराने के बाद उसकी फोटो खींची है। खातों की अपडेट न रखने वालों को बनाया शिकार साइबर एक्सपर्ट रक्षित टंडन के मुताबिक तीनों खाता धारकों को पैसे निकलने के कई दिनों बाद इसका पता चला। इससे साफ है कि तीनों खाताधारक खातों को लेकर अपडेट नहीं रहते थे। पैसे पार करने वाले शातिरों ने इसका ही फायदा उठाया है। इससे यह भी पता चलता है कि तीनों खाता धारकों के मोबाइल नंबर भी खाते से लिंक नहीं थे। तभी उनको खातों से पैसे निकलने के बारे में पता नहीं चला।
विज्ञापन


सुरेंद्र से खुल सकता है राज
- कानपुर बर्रा के गुजैनी स्थित एक्सिस बैंक में है सुरेंद्र का खाता
शुक्लागंज के गड़रियन पीपरखेड़ा निवासी रूपलाल के मामले में चेक संख्या 38307 से ढाई लाख के पेमेंट का ट्रांसफ र कानपुर बर्रा के गुजैनी स्थित एक्सिस बैंक में किसी सुरेंद्र प्रताप के नाम पर हुआ। यदि पुलिस सुरेंद्र को पकड़ ले तो सारा मामला एक झटके में खुल जाएगा। यह जानकारी बैंक के ही एक अधिकारी ने दी। यह भी कहा गया कि पुलिस साइबर सेल की मदद ले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते गुरुवार को रूपलाल के सेंट्रल बैंक के बचत खाते से 19.50 लाख रुपये क्लोन चेक के माध्यम से निकल गए थे। इसमें एक चेक जो कि किसी सुरेंद्र प्रताप के नाम से काटी गई और उसके खाते में रुपये ट्रांसफर हुए। चेक गाजियाबाद की एक्सिस बैंक में लगाई गई। बैंक के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यदि पुलिस बर्रा गुजैनी स्थित एक्सिस बैंक में सुरेंद्र के खाते की जांच पड़ताल करे तो मामले की तह तक पहुंचा जा सकता है। इसमें साइबर क्राइम करने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा पुलिस कर सकती है क्योंकि सुरेंद्र के खाते में ही सउदी अरब में काम करने वाला इरफान जो कि अहमद नगर शुक्लागंज में रहता है, उसका लाखों रुपया भी खाते से ट्रांसफर हुआ है। पुलिस साइबर सेल की मदद लेती है तो मामला जल्द खुल जाएगा।

इनके खाते से भी निकल चुके हैं पैसे
- अहमद नगर निवासी इरफान के खाते से 37 लाख रुपये निकले
- गड़रियन पीपरखेड़ा निवासी रूपलाल के खाते से 19.50 रुपये निकले
- सेंट्रल बैंक शुक्लागंज में घटी लगातार तीसरी घटना, पल्ला झाड़ रहा बैंक प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed