फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Central Bank of India locker case, transactions happened in eight accounts of relatives of locker incharge 

लॉकर डकैती में खुलासा: चोरी के बाद ही लॉकर इंचार्ज के रिश्तेदारों के आठ खातों में हुआ लेनदेन

Wed, 20 Apr 2022 11:11 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 20 Apr 2022 11:11 AM IST
सार

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की कराचीखाना शाखा के लॉकर से जेवरात गायब होने के मामले में छह लोगों को रिमांड में लिया गया है। मंगलवार को हुई पूछताछ में पुलिस को लॉकर इंजार्च के रिश्तेदारों के आठ खातों की जानकारी मिली। सभी खाते सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ही हैं, जिनसे कई लाख रुपये निकाले गए हैं। 

विज्ञापन
Central Bank of India locker case, transactions happened in eight accounts of relatives of locker incharge 
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के लॉकरों से करोड़ों के गहने चोरी होने के मामले में पुलिस को लॉकर इंचार्ज शुभम मालवीय के रिश्तेदारों के आठ बैंक खातों का पता चला है। इन खातों में लॉकर चोरी के दिन 9 दिसंबर 2021 के बाद ही लाखों का ट्रांजेक्शन हो चुका है। कई बार में लाखों रुपये खाते से निकालने के भी साक्ष्य मिले हैं। सभी खाते सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में ही संचालित मिले, जिनमें आपस में ही कई बार ट्रांजेक्शन हुआ है।

विज्ञापन

बैंक लॉकरों से चोरी के मामले में जेल भेजे गए तत्कालीन बैंक मैनेजर रामप्रसाद, लॉकर इंचार्ज शुभम मालवीय, लॉकर मिस्त्री चंद्रप्रकाश व उसके दो साथियों को पुलिस ने छह दिनों की कस्टडी रिमांड पर लिया था। मंगलवार को हुई पूछताछ में पुलिस को शुभम मालवीय के रिश्तेदारों के बैंक खातों का पता चला। लॉकर तोड़ने की प्रक्रिया के बाद ही इन खातों में आपस में ही अचानक से बड़ी रकम का ट्राजेक्शन शुरू हो गया था। खातों में लाखों रुपये की निकासी भी की गई। 

विज्ञापन

पुलिस को शुभम की करोड़ों की संपत्ति का भी पता चला है, जो उसने महज करीब डेढ़ साल में कमाई है। फिलहाल, पुलिस ने सभी खातों को फ्रीज करा दिया है। वहीं, पीड़ित ग्राहकों के गहनों की लिस्ट थमाने के बाद पुलिस ने माना है कि करीब 1.5 किलो वजन के सोने के गहने चोरी हुए हैं। ऐसे में अब पुलिस इतने ही वजन के गहने या उसके बराबर की नकदी बरामद करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने अभी तक महज 300 ग्राम वजन के गहने बरामद करने दावा किया है। मंगलवार को पुलिस ने सभी आरोपियों को आमने सामने बैठा कर पूछताछ की। सभी एक दूसरे की बात को गलत बताते रहे।

चोरी की रकम से की रिश्तेदारों की मदद
पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि लॉकर तोड़ने की प्रक्रिया के बाद शुभम मालवीय ने अपने रिश्तेदारों को कार और दो पहिया वाहन खरीदने के लिए नकदी देकर मदद की थी। अचानक से इतना रुपया पास में आने को लेकर उसके कई परिचितों को भी यह बात अखर रही थी।

सराफा नेता को पूछताछ के लिए उठाया 
पुलिस ने मंगलवार को गोविंद नगर स्थित सराफा कमेटी के नेता को चोरी के गहने खरीदने के  संबंध में पूछताछ के लिए उठाया है। पुलिस जब उनके घर दबिश देने पहुंची तो सराफा नेता नहीं मिले। इस पर पुलिस उनके बेटे को उठा लाई थी। बाद में सराफा नेता खुद पुलिस के पास पहुंच गया, तो उनके बेटे को छोड़ दिया गया। आरोपियों ने बताया था कि उन्होंने सराफ को चोरी के गहने कौड़ियों के दाम बेचे थे।

जांच और बरामदगी का प्रयास जारी है। 22 अप्रैल को कस्टडी रिमांड खत्म होने से पहले ज्यादातर माल रिकवरी करने का प्रयास किया जा रहा है। - प्रमोद कुमार, डीसीपी ईस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed