फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Census will start from May 15, people will be asked 31 questions

इटावा: जुलाई से होगी जनगणना, लोगों से पूछे जाएंगे 31 सवाल, 3889 कर्मचारी लगेंगे

Thu, 12 Mar 2020 05:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 12 Mar 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
Census will start from May 15, people will be asked 31 questions
Census India - फोटो : Census India
केंद्र सरकार ने 2021 की जनगणना के लिए सवाल और उनकी संख्या तय कर ली है। 31 सवालों को पूछकर जनगणना संबंधी डाटा जुटाया जाएगा। इस साल 16 मई से 30 जून तक भवन गणना होगी। इसके बाद जुलाई के पहले सप्ताह से जनगणना की प्रक्रिया की जाएगी। प्रगणक घर-घर जाकर लोगों से जानकारी जुटाएंगे।
विज्ञापन


जारी की गई अधिसूचना के अनुसार इस बार सरकार घर के फर्श, दीवार और छत की सामग्री, घर में कमरों की संख्या, शौचालय और उसके प्रकार के बारे में भी जानकारी देनी होगी। इस प्रकार के 31 सवालों का जवाब हर किसी को देना होगा। इनसेट इस तरह के होंगे सवाल जनगणना अधिनियम 1948 के तहत केंद्र सरकार ने जनगणना अधिकारियों को नियुक्त कर उन्हें जानकारी एकत्र करने की जिम्मेदारी सौंप दी है।
विज्ञापन


 

31 सितंबर तक चलने वाली इस गणना में जनगणना अधिकारी आपसे कुछ इस तरह के सवाल पूछ सकते हैं। बिल्डिंग नंबर, मकान नंबर। घर के फर्श, दीवार और छत की सामग्री और घर की स्थिति। घर में रहने वाले लोगों की संख्या और मुखिया का नाम। घर में रहने वाले लोगों की जाति। घर के मालिकाना हक के बारे में जानकारी। घर में कमरों की संख्या। घर में शादीशुदा लोगों के बारे में जानकारी।

बिजली और पीने के पानी के बारे में जानकारी। शौचालय और शौचालय का प्रकार। रसोईघर और एलपीजी और पीएनजी गैस कनेक्शन की स्थिति। रेडियो, टीवी, इंटरनेट और मोबाइल के संबंध में जानकारी। वाहन होने पर उसके संबंध में जानकारी। घर में मुख्य तौर पर प्रयोग होने वाले अनाजों के बारे में जानकारी। इस बार सरकार जनगणना के दौरान भविष्य में इस संबंध में आपसे संपर्क करने के लिए परिवार के मुखिया का मोबाइल नंबर भी रजिस्टर कराएगी।
 

विज्ञापन

आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर जनगणना से संबधित जानकारियां सरकार के साथ साझा की जाएंगी। इनसेट 16 लाख के करीब है जिले की आबादी इटावा। जिले में जनगणना में करीब 3889 कर्मचारी लगेंगे। इनमें तहसील, नगर पालिका, नगर पंचायत एवं बेसिक और माध्यमिक विभागों के शिक्षक कर्मचारी होगे। हर 800 की आबादी पर एक प्रगणक होगा। जिले की आबादी लगभग 16 लाख है।

इसके अलावा हर छह प्रगणक पर एक सुपरवाइजर तैनात होगा। जनगणना का फार्म भरते समय एक अंडरटेकिंग भी देनी होगी जिसमें साफ तौर पर कहा जाएगा कि जो भी जानकारी दी जा रही है वह पूरी तरह से सही है। अपर जिला अधिकारी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि भवन गणना का काम 16 मई से 30 जून तक होगा। जुलाई में जनगणना का काम शुरू होगा। प्रगणकों की सूची तैयार करा दी गई है। जनगणना का काम निर्धारित समय से कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed