{"_id":"6ad926915d0eeadb0d03a254","slug":"census-not-just-population-but-a-record-of-life-itself-will-be-captured-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1689727-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनगणना : सिर्फ आबादी नहीं, जिंदगी का लेखा-जोखा भी होगा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनगणना : सिर्फ आबादी नहीं, जिंदगी का लेखा-जोखा भी होगा दर्ज
विज्ञापन
कानपुर। जनगणना-2027 के दूसरे चरण में लोगों को परिवार के सदस्यों, शिक्षा, रोजगार, जाति-धर्म और पलायन समेत कई पहलुओं की जानकारी देनी होगी। इसके लिए 16 से 30 नवंबर तक ऑनलाइन स्वगणना होगी, जबकि एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर गणना करेंगे। कुल 40 सवालों के जरिए देश की आबादी की सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक स्थिति का ब्योरा जुटाया जाएगा। खास बात यह है कि आधार, मतदाता पहचान पत्र, भारतीय पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे, लेकिन किसी दस्तावेज को दिखाना अनिवार्य नहीं होगा।
नाम, उम्र और जाति-धर्म भी बताना होगा
प्रश्नावली में नाम, परिवार के मुखिया से संबंध, लिंग, जन्मतिथि, उम्र, वैवाहिक स्थिति, विवाह के समय उम्र, पति या पत्नी का नाम और राष्ट्रीयता पूछी जाएगी। धर्म, अनुसूचित जाति-जनजाति सहित जाति संबंधी विवरण, माता-पिता की जानकारी और दिव्यांगता से जुड़े सवाल भी शामिल होंगे।
कितनी पढ़ाई की, कमाई का जरिया क्या है?
लोगों को अपनी शैक्षिक योग्यता, पढ़ाई के विषय, डिजिटल माध्यमों के इस्तेमाल की जानकारी, मातृभाषा और अन्य भाषाओं के ज्ञान के बारे में बताना होगा। रोजगार के संबंध में पिछले एक साल में काम करने, पेशे, आर्थिक गतिविधि और काम की श्रेणी से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इससे लोगों की शिक्षा और रोजगार की स्थिति का आकलन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
दूसरे शहर से क्यों आए, कब से रह रहे?
दूसरे शहर या गांव से आकर बसे लोगों से जन्मस्थान, पिछला निवास, स्थान बदलने का कारण और मौजूदा शहर या गांव में रहने की अवधि पूछी जाएगी। निर्धारित श्रेणियों की महिलाओं से जीवित बच्चों की कुल संख्या, अब तक जन्मे जीवित बच्चों और पिछले एक साल में जीवित जन्मे बच्चों का विवरण भी लिया जाएगा। कोविड-19 टीकाकरण के स्थान से संबंधित सवाल भी पूछे जाएंगे।