फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Celebration at Dishis house, included in Chandrayaans team, will do trekking for ISROs upcoming mission Aditya

Chandrayaan-3: चंद्रयान-की टीम में शामिल दिशी के घर पर जश्र, इसरो के आगामी मिशन आदित्य की करेंगी ट्रेकिंग

Sun, 27 Aug 2023 01:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 27 Aug 2023 01:16 PM IST
सार

Unnao News: दिशी को इलेक्ट्रॉनिक एंड टेली कम्युनिकेशन में विशेषज्ञता हासिल है। उन्होंने वर्ष-2019 में एनआईटी दुर्गापुर से बीटेक किया था। इसके बाद सन-2022 में वह इसरो में बतौर साइंटिस्ट चयनित हुई थीं।

विज्ञापन
Celebration at Dishis house, included in Chandrayaans team, will do trekking for ISROs upcoming mission Aditya
दिशी कटियार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में गंजमुरादाबाद क्षेत्र में चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग कराने वाली टीम में शामिल रही क्षेत्र के गांव नसिरापुर के मूल निवासी रेलवे इंजीनियर की बेटी दिशी अब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के आगामी मिशन आदित्य की ट्रेकिंग करेगी।

विज्ञापन

गंजमुरादाबाद के नसिरापुर निवासी इंद्रपाल कटियार रेलवे में चीफ विजिलेंस ऑफिसर स्टोर के पद पर तैनात हैं। उनकी पत्नी विनीता कटियार प्रयागराज में शिक्षक हैं। बेटी दिशी बचपन से माता-पिता के सानिध्य में रहकर प्रयागराज में ही शिक्षा ग्रहण करती रही।
विज्ञापन

इस समय वह इसरो में वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत हैं। चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग कराने वाली टीम में वह शामिल रहीं। अब इसरो ने दिशी को मिशन आदित्य एल-1 की ट्रैकिंग टीम में शामिल किया है। इस मिशन में दिशी इसरो के कंट्रोल एंड कमांड सिस्टम में साइंटिस्ट-सी के तौर पर योगदान दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

2022 में इसरो में बतौर साइंटिस्ट चयनित हुई थीं
दिशी को इलेक्ट्रॉनिक एंड टेली कम्युनिकेशन में विशेषज्ञता हासिल है। उन्होंने वर्ष-2019 में एनआईटी दुर्गापुर से बीटेक किया था। इसके बाद सन 2022 में वह इसरो में बतौर साइंटिस्ट चयनित हुई थीं। दिशी की इस उपलब्धि की खबर मिलते ही नगर व क्षेत्र के सैकड़ों लोग पैतृक आवास नसिरापुर पहुंचे बधाइयां दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed