लाॅकडाउन में फर्जी पास जारी करने के सीसीटीवी फुटेज के सामने आने से मचा हड़कंप, वायरल हो रहा वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित घाटमपुर तहसील में लॉकडाउन के दौरान फर्जी पास जारी करने का मामला सामने आया है। वायरल हो रहे वीडियो ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। वीडियो में एसडीएम के स्टेनो की मेज की दराज से लॉकडाउन में वाहन पास चोरी करके एसडीएम की मुहर लगाते हुए एक संग्रह अमीन नजर आया है।
घटना की पोल खुली तो अमीन से पूछताछ की गई। जिसके बाद आक्रोशित अमीन लामबंद हो गए और स्टेनो के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। अमीनों ने स्टेनो पर अभद्रता के आरोप लगाते हुए हटाने की मांग करके अफसरों को ज्ञापन सौंपा।
कोविड-19 के लिए घाटमपुर तहसील में संचालित कंट्रोल रूम में संग्रह अमीन दीपक कुमार की ड्यूटी लगाई गई थी। शनिवार सुबह दफ्तर पहुंचे स्टेनो मोहित सोनी को दराज में रखे पांच वाहन पास गायब मिले, तो पूछताछ शुरू हुई।
स्टेनो मोहित ने संग्रह अमीन दीपक से भी गायब हुए वाहन पास के बारे में पूछताछ की। यह बात संग्रह अमीनों को नागवार गुजरी। जिसके बाद अमीनों ने स्टेनों को हटाने की मांग उठाई है। स्टेनो मोहित सोनी ने एसडीएम को प्रतिवेदन में मेज की दराज से पांच वाहन पास चोरी कर मुहर लगा फर्जी हस्ताक्षर बनाने की जानकारी के साथ सीसीटीवी फुटेज की सीडी भी सौंपी है।