फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CCTV cameras will be installed in cowsheds, staff will be deployed in three shifts.

Kanpur News: गोशालाओं में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, तीन शिफ्ट में तैनात होगा स्टाफ

Sun, 23 Nov 2025 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will be installed in cowsheds, staff will be deployed in three shifts.
कानपुर। ठंड से गोवंशों को बचाने के लिए तिरपाल की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, सभी गोशालाओं को सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। इससे जिला प्रशासन से लेकर निदेशालय स्तर तक रियल टाइम निगरानी संभव होगी। इसके साथ ही तीन शिफ्ट में स्टाफ तैनात किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर सीडीओ कार्यालय में कंट्रोल रूम भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

20वीं पशुगणना के अनुसार, जिले में 1.39 गोवंश हैं। इनके संरक्षण के लिए 142 गो-आश्रय स्थल संचालित हो रहे हैं, इनमें से 135 अस्थायी, सात गो-संरक्षण केंद्र और पांच कान्हा गोशालाएं हैं। इन आश्रय स्थलों में 26,428 गोवंश सुरक्षित हैं। सरकार हर गोवंश पर प्रतिदिन 50 रुपये के हिसाब से चारा सहायता दे रही है। अब गोवंशों की देखरेख, चारे की आपूर्ति और साफ-सफाई, स्टाफ की उपस्थिति की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी। पशु चिकित्सक हर तीसरे दिन निरीक्षण कर रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करेंगे।
विज्ञापन


शासन के निर्देशानुसार, गोशालाओं में कर्मचारियों की ड्यूटी तीन शिफ्टों में आठ-आठ घंटे की होगी। इसके साथ मुख्यमंत्री सामूहिक गो-आश्रय योजना से मिलने वाली धनराशि का समय पर सत्यापन और अपलोडिंग भी अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed