फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cctv cameras fit on kanpur jail baroque of pak agent

कानपुर जेलः पाकिस्तानी एजेंट वकास की बैरक में सीसीटीवी कैमरा फिट

Thu, 03 Nov 2016 12:51 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 03 Nov 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
 cctv cameras fit on kanpur jail baroque of pak agent
जिला कारागार में इस समय तीन विदेशी बंदी
भोपाल में आठ सिमी आतंकियों के जेल से भागने पर जारी अलर्ट के मद्देजनर बुधवार दोपहर कानपुर जेल में करीब तीन घंटे तक तलाशी अभियान चलाया गया। जिला कारागार में इस समय तीन विदेशी बंदी हैं। इनमें पाक एजेंट वकास की बैरक में सीसीटीवी कैमरा लगा है।
विज्ञापन

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार वकास, बिना वीजा पकड़े गए पाक नागरिक इदरीश और एक बांग्लादेश का व्यक्ति जेल में बंद हैं। इन तीनों को विशेष सुरक्षा में जेल में रखा गया है। जेल अधीक्षक वीके मिश्रा ने बताया कि जेलर के कमरे में लगे सीसीटीवी पर वकास की हर हरकत पर नजर रखी जा रही है। बुधवार को हर बैरक की तलाशी कराई गई। खाने की थालियों और चम्मचों को चेक किया गया। बंदी चम्मच को घिसकर नुकीला बनाने के बाद हमला बोलते हैं। यह अभियान जेल आए एडीएम सिटी के आदेश पर चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed