{"_id":"57bc82764f1c1b9663d50a80","slug":"cc-road-will-be-completed-by-september-drainage-arrangements","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन जिलाें में 30 सितंबर तक सीसी राेड बनाने का अादेश, हाेगी जल निकासी की उचित व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन जिलाें में 30 सितंबर तक सीसी राेड बनाने का अादेश, हाेगी जल निकासी की उचित व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
Updated Tue, 23 Aug 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
डेमाे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडल के छह जिलों (कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, कन्नौज और फर्रुखाबाद) पंचायत क्षेत्र की सीसी सड़क और केसी ड्रेन (जल निकासी) का काम 30 सितंबर तक पूरा कराया जाए। इस सिलसिले में कमिश्नर मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन ने मंगलवार को मीटिंग की और कहा कि निर्माण कार्यों में किसी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कमिश्नर ने कैंप कार्यालय में मंगलवार को विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान पाया कि 129 गांवों में सीसी रोड और केसी ड्रेन बनाई जानी है। यह काम देरी से चल रहा है। अभी तक 4 गांवों की सड़कें बनी हैं। 11 किलो मीटर सड़क और 32 किलो मीटर के केसी ड्रेन का निर्माण हो सका है। इस पर कमिश्नर ने नाराजगी जताई और कहा कि अब अफसरों की जिम्मेदारी तय करके कार्रवाई की जाएगी। फर्रुखाबाद में निर्माण कार्य की प्रगति बेहद धीमी है।
31 अगस्त तक पूरा करें काम
गांवों में अंत्येष्टि स्थल बनाने से संबंधित काम 31 अगस्त तक पूरे करने हैं। कमिश्नर ने बताया कि 2016-17 में 30 अंत्येष्टि स्थल बनना है। 13 का काम चल रहा है। 17 का काम अभी शुरू होना है। यह प्रगति ठीक नहीं है। निर्माण जल्द पूरा कराया जाए। 2015-16 का काम अधूरा रहने पर कमिश्नर ने नाराजगी जताई। कहा कि 13 अंत्येष्टि स्थलों पर टीन डालने का काम पूरा नहीं किया जा सका है।