उन्नाव कांड: विधायक कुलदीप के भाई अतुल सेंगर के स्कूल पहुंची सीबीआई की टीम ने खंगाले दस्तावेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़िता के अपहरण और दुष्कर्म की घटना में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद इसी स्कूल के शैक्षिक प्रमाणपत्र और पैड पर पीड़िता के बालिग होने का आयु प्रमाणपत्र पुलिस को दिया गया था। सीबीआई के दो अधिकारियों ने गांव में स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में भी कुछ बैंक खातों की जांच की।
हालांकि पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत ही रिपोर्ट दर्ज की थी लेकिन विधायक पक्ष ने इन शैक्षिक अभिलेखों के माध्यम से खुद को बचाने की कोशिश की थी। टीम ने स्कूल के प्रधानाचार्य पवन कुमार व अन्य स्टाफ से अलग-अलग पूछताछ की। करीब 1:45 बजे दोनों अधिकारी स्कूल से लौट गए। वहीं टीम के दो सदस्यों ने गांव में ही स्थित ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त में कुछ बैंक खातों की जांच की। इसके बाद सीबीआई के यह अधिकारी भी लौट गए।
विधायक पर पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता की मां ने बेटी की उम्र की पुष्टि के लिए रायबरेली जिले के एक स्कूल से कक्षा पांच पास करने और उसी स्कूल की टीसी न्यायालय में दाखिल की थी। जबकि विधायक पक्ष ने पीड़िता की ओर से न्यायालय में दी गई इस टीसी को फर्जी बताते हुए विधायक के भाई अतुल सेंगर के स्कूल वीरेंद्र सिंह इंटर कालेज के प्रधानाचार्य की ओर जारी शैक्षिक अभिलेखों को सही बताया था। शैक्षिक अभिलेखों को लेकर सवाल उठने पर पीड़िता की मां ने सीबीआई को बताया था कि उसकी बेटी ने ननिहाल रायबरेली में रहकर पढ़ाई की है जो सही है।
दुष्कर्म पीड़िता के एक्सीडेंट के बाद फिर चर्चा में आया था उन्नाव दुष्कर्म कांड
28 जुलाई 2019 को रायबरेली में पीड़िता की कार में टक्कर लगने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दखल दिया। इस हादसे में पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो चुकी है। इस पहले 12 जुलाई 2019 को पीड़िता की मां ने सुप्रीम कोर्ट को एक पत्र भी लिखा था। जिसके आधार पर चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने इस मामले की सुनवाई की।
जिसके बाद सीबीआई इस मामले की तह तक पहुंचने के लिए लगातार छापे मार रही है। उन्नाव जिले के माखी थानाक्षेत्र की रहने वाली युवती ने भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर जून 2017 में बंधक बनाकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।
पीड़िता ने थाने में आरोपी विधायक के खिलाफ तहरीर दी थी लेकिन कार्रवाई करने की बात तो दूर पुलिस उसे टरकाती रही। इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था। उन्नाव जिले के माखी थानाक्षेत्र की रहने वाली युवती ने भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर जून 2017 में बंधक बनाकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।