फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CBI should investigate the cases related to Akhilesh Dubey: Amitabh Thakur

सीबीआई करे अखिलेश दुबे से जुड़े मामलों की जांच : अमिताभ ठाकुर

Tue, 12 Aug 2025 02:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
CBI should investigate the cases related to Akhilesh Dubey: Amitabh Thakur
अमिताभ ठाकुर - फोटो : स्रोत : सोशल मीडिया
कानपुर। अधिवक्ता अखिलेश दुबे के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए। यह मांग पूर्व आईपीएस और आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर की है। उन्होंने इसके लिए सोमवार को पुलिस कमिश्नर को पत्र भी लिखा है। इस पत्र को उन्होंने मुख्य सचिव और अपर मुख्य सचिव गृह को भी भेजा है।
विज्ञापन

पत्र के अनुसार, अमिताभ ठाकुर ने अखिलेश दुबे के खिलाफ हो रही पुलिस की कार्रवाई को पूरी तरह से सही ठहराया है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर ऑपरेशन महाकाल के क्रम में कार्रवाई को पूरी पारदर्शिता से किए जाने की सराहना की है। एसआईटी के गठन को सही फैसला बताया है। हालांकि कार्रवाई आगे बढ़ने पर उसमें कई सफेदपोशों और आईएएस व पीसीएस के नाम सामने आने की अंदेशा जताया है। लिखा है कि अभी तक कानपुर पुलिस के पास जितने तथ्य आए हैं, उससे बढ़कर कई वरिष्ठ आईएएस तथा आईपीएस अफसर भी इन लोगों के साथ विभिन्न प्रकार से सहयोग करते थे और उनकी कमाई के हिस्सेदार थे।
विज्ञापन

उन्होंने बिना नाम लिए एक एडीजी पर आरोप लगाया कि अखिलेश उनका बेहद करीबी है। कॉल डिटेल्स से इसकी पुष्टि की जा सकती है। ऐसे में आने वाले समय में पुलिस कर्मियों पर जांच के दौरान दबाव पड़ने की आशंका जताई है। कहा कि जब इस प्रकार के बड़े नाम आएंगे तो निश्चित रूप से कहीं ना कहीं स्थानीय पुलिस पर दबाव पड़ने और काम करने में कठिनाई आने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। इसलिए बेहतर है कि मामले की सीबीआई से जांच कराए जाने के लिए शासन से पत्राचार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed