फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CBI officers take bribe of Rs 10 lakh from Uday Desai

यूपी: हीरा कारोबारी उदय देसाई से रिश्वतखोरी में फंसे सीबीआई अफसर

Sat, 13 Mar 2021 02:25 PM IST
शिखा पांडेय प्रदीप अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
प्रदीप अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 13 Mar 2021 02:25 PM IST
सार

- 25 लाख रुपये की डील हुई थी, डीएसपी रैंक के दो अफसर भी फंसे
- कुल नौ नामजद लोगों के अलावा 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट 

विज्ञापन
CBI officers take bribe of Rs 10 lakh from Uday Desai
सीबीआई

विस्तार

आठ हजार करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी मामले के मुख्य आरोपी हीरा कारोबारी उदय देसाई और उनके बेटे सुजय देसाई से 10 लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में सीबीआई ने अपने ही अफसरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कुल नौ नामजद लोगों के अलावा 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


इसमें सीबीआई के दो डीएसपी रैंक के अफसर भी शामिल हैं। सीबीआई मुख्यालय ने बैंक धोखाधड़ी मामले की जांच कर रही टीम को हटाकर नई टीम तैयार की है। इसके अलावा उदय और सुजय ने अन्य लोगों के जरिये भी सीबीआई को रिश्वत पहुंचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


उदय देसाई और सुजय देसाई के जरिये सीबीआई के अफसरों को 10 लाख रुपये दिए गए थे। कुल 25 लाख की डील हुई थी। पूरी रकम देने से पहले ही मामला खुल गया। सीबीआई के इंस्पेक्टर एमके पांडेय ने सीबीआई के डीएसपी आरके सांगवान, डीएसपी आरके ऋषि, इंस्पेक्टर कपिल धाकड़, समीर कुमार सिंह, एडवोकेट अरविंद कुमार गुप्ता, एडवोकेट मनोहर मलिक, श्याम पल्प एवं बोर्ड मिल्स की एडिशनल डायरेक्टर मंदीप कौर ढिल्लन, उदय देसाई, सुजय देसाई के अलावा 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकरण में गठित सीबीआई की नई जांच टीम ने उदय और सुजय देसाई से फिर से पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि नई जांच टीम अब नए सिरे से दस्तावेज जुटा रही है। सीबीआई मुख्यालय को संदेह है कि रिश्वत मिलने के बाद पुरानी टीम ने मामले में गंभीरता से जांच नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed