फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CBI and Vigilance raid in PF office in kanpur

पीएफ ऑफिस में सीबीआई और विजिलेंस का छापा: तीन महीने के दस्तावेज साथ ले गई टीम, अफसर रहे गायब

Wed, 13 Apr 2022 07:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 13 Apr 2022 07:46 PM IST
सार

अफसरों की कार्यप्रणाली जांचने के लिए कानपुर समेत देश भर के 50 कार्यालयों में एक साथ छापा मारा गया था। सूत्रों ने बताया कि जेके जूट मिल में चार हजार कर्मचारियों को पीएफ, पेंशन आदि का बकाया न मिलने की शिकायत जेके जूट मिल मजदूर मोर्चा के महामंत्री राजू प्रसाद ने की थी। माना जा रहा है इस शिकायत को संज्ञान में लेकर भी जांच की गई है।

विज्ञापन
CBI and Vigilance raid in PF office in kanpur
पीएफ ऑफिस में छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त कार्यालय सर्वोदय नगर में छापे की कार्रवाई के बाद विजिलेंस और सीबीआई की टीमें मंगलवार रात ही लौट गईं। हालांकि टीमें पीएफ विभाग के तीन महीनों का दस्तावेज पैन ड्राइव में ले गई हैं। इसमें इस दौरान किए गए सेटलमेंट क्लेम, भुगतान, पेंशन, नॉमिनेशन, नाम करेक्शन के मामले शामिल हैं।

विज्ञापन


वहीं टीमों ने जेके जूट मिल के कर्मचारियों, प्रतिष्ठान संचालकों के बारे में भी ब्यौरा जुटाया। वहीं टीम के आने से पहले ही विभाग के अफसर छुट्टी पर चले गए। इससे विभाग में तमाम चर्चाएं होती रहीं। दिल्ली स्थित मुख्यालय के एडिशनल डायरेक्टर विजिलेंस और सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम ने मंगलवार सुबह एक साथ कार्यालय पर छापा मारा था।
विज्ञापन


सात सदस्यीय टीम ने हर सेक्शन के अफसरों की कार्य प्रणाली की जांच-पड़ताल की। माना जा रहा है कि विभाग के कुछ अफसरों की कार्य प्रणाली को लेकर सीबीआई में शिकायत की गई थी। इसी के चलते पहली बार विजिलेंस टीम के साथ सीबीआई आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि टीमों ने जनवरी, फरवरी और मार्च 2022 में पीएफ विभाग में किए गए सभी प्रकार के दावों की जानकारी जुटाई है। इस दौरान कितने दावों में भुगतान किया गया। कितना भुगतान किया गया। इसकी जानकारी जुटाई गई है। अब विभाग के अफसर इनको क्रॉस चेक करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि अफसरों की कार्यप्रणाली जांचने के लिए कानपुर समेत देश भर के 50 कार्यालयों में एक साथ छापा मारा गया था। सूत्रों ने बताया कि जेके जूट मिल में चार हजार कर्मचारियों को पीएफ, पेंशन आदि का बकाया न मिलने की शिकायत जेके जूट मिल मजदूर मोर्चा के महामंत्री राजू प्रसाद ने की थी। माना जा रहा है इस शिकायत को संज्ञान में लेकर भी जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed