{"_id":"60be72878ebc3e03f66ef078","slug":"cbc-test-machine-bad-stray-patients-akbarpur-news-knp632811999","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीसी जांच मशीन खराब, भटके मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीसी जांच मशीन खराब, भटके मरीज
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिला अस्पताल में लगी सीबीसी मशीन शनिवार को खराब होने से मरीजों को जांच के लिए भटकना पड़ा। तीमारदारों ने प्राइवेट पैथालॉजी में अधिक दाम देकर मरीजों की जांच कराई। लोगों ने सीबीसी मशीन जल्द चालू कराने की मांग की है।
मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन के साथ बुखार पीड़ितों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। अस्पतालों में सुबह से ही ओपीडी में भीड़ देखने को मिल रही है। जिला अस्पताल में रोजाना करीब तीस से 40 बुखार पीड़ित मरीज पहुंच रहे है। इसमें बीस से अधिक लोगों की रोजाना सीबीसी जांच के लिए डॉक्टर लिख रहे हैं। इधर, जिला अस्पताल की पैथलॉजी में रखी सीबीसी जांच मशीन दो दिन पहले खराब हो गई थी।
इससे मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। मरीज प्राइवेट पैथालॉजी से अधिक दाम पर जांच कराने को मजबूर हैं। सोमवार को सुबह से ही सीबीसी जांच कराने के लिए लैब में भीड़ लग गई। वहां कर्मचारियों ने मशीन खराब होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
इसके बाद मरीजों को वापस लौटना पड़ा। झींझक के छोटू राठौर ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार को जिला अस्पताल उपचार के लिए ले गए थे। वहां डॉक्टर ने सीबीसी जांच के लिए कहा। लैब में पहुंचने पर जानकारी दी गई कि मशीन खराब होने की वजह से जांच नहीं हो रही है।
शनिवार को सीबीसी जांच मशीन खराब हो गई थी। अब मशीन को ठीक करा लिया गया है। किसी भी मरीज को जांच के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। - राजीव गुप्ता, सीएमएस जिला अस्पताल पुरुष