{"_id":"60ce4ad38ebc3e67110a3a02","slug":"caught-the-young-man-running-away-by-pulling-the-chain-akbarpur-news-knp6352419150","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन पुलिंग कर भाग रहे युवक को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेन पुलिंग कर भाग रहे युवक को दबोचा
विज्ञापन
झींझक। दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर नासरसेड़ा फाटक के पास शनिवार को चेन पुलिंग कर डाउन की स्पेशल प्रयागराज एक्सप्रेस रोक दिया गया। इसके बाद एक युवक भागने लगा। इस पर आरपीएफ ने उसे दबोचकर थाना फफूंद भेजा। इस बीच ट्रेन करीब दस मिनट तक खड़ी रही।
दिल्ली से कानपुर की तरफ शनिवार को तेज रफ्तार से डाउन की स्पेशल प्रयागराज एक्सप्रेस जा रही थी। ट्रेन जैसे ही झींझक स्टेशन पार कर नासरसेड़ा गांव के सामने पहुंची, तभी किसी ने चेन पुलिंग कर दी। इससे ट्रेन नासरसेड़ा फाटक के पास दोपहर 01:22 बजे खड़ी हो गई। इस दौरान ट्रेन से कूदकर पसनी निवादा ककवन निवासी अंकित कुमार भागने लगा।
इस पर फाटक के पास मौजूद आरपीएफ के हेड कांस्टेबल सरफराज व संजय मिश्र ने पीछाकर उसे दबोच लिया। इसके बाद ट्रेन को 01:32 बजे रवाना किया जा सका। मेमो पर चेन पुलिंग में पकड़े गए युवक को आरपीएफ थाना फफूंद भेजा गया। स्टेशन मास्टर झींझक पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि चेन पुलिंग के कारण डाउन की स्पेशल प्रयागराज एक्सप्रेस दस मिनट तक खड़ी रही। बाद में उसे रवाना कर दिया गया था।
विज्ञापन
मवेशी टकराने से 16 मिनट खड़ी रही स्वतंत्रता सेनानी
झींझक। डाउन की स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में शुक्रवार की देर रात मवेशी टकराने से फाटक के पास करीब 16 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। टीएसआर स्टाप ने मवेशी के शव को बाहर निकाला, जिसके बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका। दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर जा रही डाउन की स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से अक्षय वट के पास शुक्रवार रात मवेशी टकरा गया।
जिससे मांस के टुकड़े इंजन में फंस गए। चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को झींझक फाटक के पास रात 01:34 बजे रोका। ट्रेन में मौजूद टीएसआर स्टाप ने मांस के टुकड़ों को बाहर निकाला। उसके बाद 01:50 बजे ट्रेन को रवाना किया जा सका। स्टेशन अधीक्षक वेद प्रकाश ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में मवेशी टकराने से करीब 16 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही थी।