फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cattle problem is out of control in uttar pradesh

यूपी: ग्रामीणों ने विद्यालय में बंद किए अन्ना मवेशी, पुलिस के समझाने के बाद शुरू हो सका शिक्षण कार्य

Wed, 04 Sep 2019 09:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 04 Sep 2019 09:05 PM IST
विज्ञापन
cattle problem is out of control in uttar pradesh
स्कूल में बंद अन्ना जानवरों को निकालती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज के एक गांव में घूमने वाले अन्ना मवेशियों से परेशान ग्रामीणों ने इन्हें विद्यालय में बंद कर दिया। बाहर से ताला लगा दिया। इससे विद्यालय में शिक्षण कार्य प्रभावित हो गया। पुलिस व ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों को शांत किया। तब कहीं तीन घंटे बाद पढ़ाई लिखाई शुरू हो सकी।
विज्ञापन


ग्रामसभा जोगनीपुरवा में अन्ना मवेशियों से लोग परेशान हैं। यह ग्रामीणों पर हमला कर देते हैं। फसलों में भी नुकसान करते हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों  को अवगत कराया। सुनवाई नहीं हुई। बुधवार को ग्रामीणों ने मवेशियों को प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बंद कर दिया।
विज्ञापन

बाहर से ताला लगा दिया। गांव की महिलाएं व पुरुष नारेबाजी करने लगे। बच्चे व अध्यापक यह नजारा देखकर सहम गए। अध्यापकों ने मामले की जानकारी अधिकारियों व प्रधान पति राजेश सिंह को दी। उन्होंने ग्रामीणों को समझा बुझाकर ताला खोलने के लिए कहा।

इस पर ग्रामीण तैयार नहीं हुए। इस बीच चौकी इंचार्ज संजय यादव भी पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता की। चौकी इंचार्ज ने समस्या का निराकरण कराए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। उन्होंने ताला खोलकर मवेशी मुक्त कर दिए।

 

शीघ्र पूरा कराया जाएगा गोशाला का निर्माण
ग्राम प्रधान पति राजेश सिंह शाक्य ने बताया कि गोशाला निर्माण के लिए शासन से धनराशि मिल गई है। गांव में गोशाला निर्माण शुरू करवा दिया गया है। दूसरी किस्त मिलते ही निर्माण कार्य को पूरा करा लिया जाएगा। गांव के अन्ना मवेशियों को गोशाला में रखा जाएगा।

गोशाला में गाय की मौत
सौरिख क्षेत्र के ग्राम अल्हादादपुर में संचालित गोशाला में एक गाय की मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि गाय की मौत समय पर चारा न मिलने से हुई है। इससे पहले भी बीमारी के चलते यहां दो गायों की मौत हो चुकी है। इस संबंध में ग्राम प्रधान दिनेश पाल व सचिव प्रेमचंद्र ने बताया कि गोशाला में 16 मवेशी हैं। इनके लिए पर्याप्त मात्रा में चारे व भूसा की व्यवस्था है। भूख व बीमारी से गायों की मौत का आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed