{"_id":"61edb3c7787bb31a076393af","slug":"cattle-locked-in-gopalpur-primary-school-sent-to-mitrasenpur-kahinjari-gaushala-akbarpur-news-knp6769365183","type":"story","status":"publish","title_hn":"मित्रसेनपुर कहिंजरी गोशाला भेजे गए गोपालपुर प्राथमिक विद्यालय में बंद मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मित्रसेनपुर कहिंजरी गोशाला भेजे गए गोपालपुर प्राथमिक विद्यालय में बंद मवेशी
विज्ञापन
गोपालपुर से गोशाला में शिफ्ट करने को ले जाते गोवंश। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। फसल चट कर रहे मवेशियों से परेशान किसानों ने उन्हें गोपालपुर के प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया था। इसकी जानकारी पर रविवार को एसडीएम ने मवेशियों को मित्रसेनपुर कहिंजरी स्थित गोशाला भेजा। वहीं, मामले में प्रधानाध्यापिका ने अज्ञात किसानों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
माल का पुरवा की प्रधान सीमा देवी के पति शिव मंगल व गोपालपुर के कोटेदार राम अवतार ने बताया शुक्रवार को गांव के ही कनौजी लाल के भांजे मुक्तापुर निवासी हरिश्चंद्र (40) छुट्टा मवेशियों से फसल की रखवाली करने खेतों पर गए थे।
ठंड लगने से शनिवार को हरिश्चंद्र की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। इससे पहले गांव के ही उजियारे लाल पाल (40) की फसल की रखवाली के दौरान सर्दी लगने से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
छुट्टा मवेशियों से परेशान दो किसानों की मौत से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को गोवंशों को घेर कर गोपालपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया था।
रविवार को जानकारी पर एसडीएम जितेंद्र कटियार के निर्देश पर पहुंची विकास तथा पशुपालन विभाग की टीम ने मवेशियों को गाड़ियों से मित्रसेनपुर कहिंजरी गांव में बनी अस्थाई गोशाला में शिफ्ट किया है। वहीं, मामले में प्रधानाध्यापिका की ओर से ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।