Hamirpur: भैंस चराने गया पशुपालक चंद्रावल नदी में डूबा, बचाव दल ने शुरू की तलाश
Hamirpur News: थानाक्षेत्र के मौहर गांव निवासी 55 वर्षीय पशुपालक शुक्रवार को चंद्रावल नदी में डूब गए। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। नदी किनारे कपड़े मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौहर गांव निवासी 55 वर्षीय पशुपालक शुक्रवार को चंद्रावल नदी में डूब गए। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। नदी किनारे कपड़े मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। शनिवार को एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नदी में पशुपालक की तलाश शुरू कर दी।
गांव निवासी रामबाबू ने बताया कि उनके पिता भगवानदीन शुक्रवार को भैंसें चराने के लिए चंद्रावल नदी के किनारे गए थे। वह नदी से कुछ दूरी पर पेड़ की छाया में बैठे थे। इसी दौरान भैंसें नदी पार कर दूसरी ओर चली गईं। भैंसों के दिखाई नहीं देने पर भगवानदीन कपड़े उतारकर उन्हें तलाशने के लिए नदी पार करने लगे। इसी दौरान तेज बहाव में वह नदी में डूब गए।
शाम तक भगवानदीन के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। नदी किनारे उनके कपड़े पड़े मिले। शनिवार सुबह भैंसें खुद घर लौट आईं, लेकिन भगवानदीन के वापस न आने पर परिजनों ने कैथी चौकी प्रभारी राजवीर सिंह और थाना पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नदी में तलाश शुरू की, लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि पशुपालक की तलाश के लिए मुख्यालय से एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। टीम नदी में लगातार तलाश कर रही है।