फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cattle died due to electric shock from a fallen wire, villagers blocked the road

Kanpur News: टूटकर गिरे तार के करंट से मवेशी मरा, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sat, 12 Jul 2025 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Cattle died due to electric shock from a fallen wire, villagers blocked the road
पल्हरी में आरटीओ दफ्तर के सामने जाम लगाए ग्रामीण। - फोटो : संवाद
बांदा। शहर से जुड़े पल्हरी गांव में सुबह बारिश के दौरान एचटी लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे भैंस की करंट से मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने पल्हरी में हाईवे पर जाम लगा दिया और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। अधिकारियों के मुआवजा दिलाने के आश्वासन के बाद ग्रामीण माने। एक घंटे तक जाम से दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन

पल्हरी गांव में शुक्रवार को सुबह करीब दस बजे 11 हजार केवी लाइन का तार टूटकर गिर गया। रिमझिम बारिश के बीच तार गिरने से करंट से चिंगारी उठने लगीं। गांव का सत्यम भैंस लेकर चराने जा रहा था। करंट की चपेट में आने से भैंस की मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों को जैसे ही जानकारी हुई तो बिजली विभाग को सूचना दी, पर काफी देर तक लाइन नहीं काटी गई।
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीण बांदा-बबेरू मार्ग पर पल्हरी में एआरटीओ आफिस के पास जाम लगा दिया। बिजली विभाग और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही से भैंस की जान चली गई। आए दिन जर्जर तार टूटने से लोगों के जान का खतरा रहता है। बिजली विभाग तत्काल भैंस का मुआवजा दे और जर्जर तार बदले जाएं। जाम की सूचना के बाद एसडीएम सदर नमन मेहता और नगर कोतवाल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। ग्रामीण अपनी मांग पर अडिग रहे। इसके बाद बिजली विभाग से सप्ताह भर के अंदर मुआवजा दिलाने का लिखित आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया। इस बीच वाहनों की दोनों तरफ कतारें लग गईं। करीब डेढ़ घंटे बाद आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed