फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Catering contractor dies due to police brutality in kanpur

कानपुर: पुलिस की पिटाई से युवक की मौत, चौकी में हंगामा, दो अज्ञात पुलिसकर्मियों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

Tue, 26 Apr 2022 02:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 26 Apr 2022 02:45 PM IST
सार

पुलिस की पिटाई से मौत का ताजा मामला बगाही बाबूपुरवा थाना क्षेत्र का है, जहां मंगलवार को संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर पीट-पीट कर मारने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Catering contractor dies due to police brutality in kanpur
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में किदवईनगर के ब्लॉक निवासी मोनू हक्कल (26) की मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने इलाकाई लोगों के साथ बगाही चौकी के सामने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने पुलिस की पिटाई से युवक की मौत होने का आरोप लगाते हुए बगाही चौकी में हंगामा किया।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने कार्रवाई का भरोसा देकर परिजनों को शांत कराया। मोनू कैटरिंग का काम करता था। परिवार में मां शिव देवी, दो बहनें ज्योति उर्फ पिंकी, जाह्नवी, दो भाई राकेश व अमन हैं। बहन ज्योति ने बताया कि मोनू का बगाही निवासी युवती से छह सालों से प्रेम प्रसंग था।
विज्ञापन


युवती की मां ने भाई के खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी। आरोप है कि बगाही चौकी में तैनात दो सिपाही इंद्रजीत और शिव प्रकाश सोमवार दोपहर चार बजे राजीव पार्क चौराहे से मोनू को चौकी ले गए। वहां से लौटने पर मोनू ने बताया कि पुलिस ने उसे चौकी में बहुत पीटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर पर पिटाई के निशान भी दिखाए। शाम को भाई की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मंगलवार सुबह उसे हैलट ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से मोनू की मौत हुई है। मौके पर पहुंचे एडिशनल डीसीपी साउथ मनीष सोनकर, एसीपी बाबूपुरवा आलोक सिंह के निर्देश पर दो अज्ञात पुलिस कर्मियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। सूत्रों के अनुसार तहरीर में अज्ञात के नाम लिखवाने का कुछ सफेदपोशों ने परिजनों पर दबाव डलवाया था।

ब्रेकअप करने पर शुरू हुआ था विवाद 
मोनू की बहन ने बताया कि बगाही निवासी युवती विवाहित है। तलाक भी नहीं हुआ था। वह भाई को अपने प्रेम जाल में फांसकर रुपये खर्च कराती थी, जिसके चलते हाल ही में मोनू ने उससे दूरियां बना ली थी। दोनों में विवाद शुरू हो गया था। यह बात युवती की मां को नागवार गुजरी। दोनों ने साजिश के तहत उसके खिलाफ बगाही चौकी में तहरीर दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed