{"_id":"5cf35be5bdec2207114c0dde","slug":"cat-will-tell-gst-problems-to-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी की समस्याएं सरकार को बताएगा कैट, प्रदेश भर के व्यापारियों से मांगे गए सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी की समस्याएं सरकार को बताएगा कैट, प्रदेश भर के व्यापारियों से मांगे गए सुझाव
Sun, 02 Jun 2019 10:47 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 02 Jun 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) में आ रही समस्याओं की जानकारी सरकार को कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) देगा। इसके लिए व्यापारियों से जीएसटी रिटर्न आदि भरने या अन्य आने वाली समस्याओं पर सुझाव मांगे जा रहे हैं।
कानपुर में कैट के प्रदेश निदेशक पंकज अरोड़ा ने बताया कि जुलाई में आम बजट आएगा। जीएसटी में सुधार की जरूरत को देखते हुए सरकार को कैट की ओर से सुझाव और परेशानियों के बाबत पत्र भेजा जाएगा। इस संबंध में प्रदेश भर के व्यापारियों से समस्याओं पर जानकारी मांगी गई है। कई जगहों से 2017-18 के वार्षिक विवरणी जीएसटीआर-9 को भरने में आने वाली समस्या, व्यापार स्थल का परिवर्तन करने के बाद इसे अपडेट करने में आने वाली समस्या के बारे में बताया गया है।

कई व्यापारियों ने बताया कि उनकी वार्षिक बिक्री 1.5 करोड़ से ज्यादा होने के कारण वे पूर्व में सर्विस टैक्स विभाग में पंजीकृत थे। अब स्टेट जीएसटी और सेंट्रल जीएसटी विभाग नोटिस भेज रहा है। कई मामलों में रिटर्न दाखिल करने के बाद भी व्यक्तिगत तौर पर व्यापारियों को बुलाया जा रहा है। इसके अलावा व्यापारियों ने जीएसटी में कर की दर कम करने के सुझाव भेजे हैं।
विज्ञापन