फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cash caught before loksabha election 2019

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले धड़ल्ले से पकड़ी जा रही है नकदी, जरा संभलकर ज्यादा रकम लेकर घर से न निकलें

Tue, 02 Apr 2019 07:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 02 Apr 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
cash caught before loksabha election 2019
कैश बरामद (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
लोकसभा चुनाव 2019 से पहले काले धन के प्रवाह पर रोक लगाने के लिए चुनाव आयोग ने सभी विभागों को आदेश दिए हैं। कन्नौज के तिर्वा में मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ने युवक के पास से दो लाख 14 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन


साक्ष्य न दे पाने पर टीम ने रुपये पुलिस के हवाले कर दिए। आचार संहिता का पालन करवाने के लिए जिला प्रशासन ने टीमें बनाकर वाहन चेकिंग के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को  इंदरगढ़ तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार गौड़ को देख वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन




 

नकदी के साथ साक्ष्य लेकर घर से निकलें

वाहन चेकिंग के दौरान उन्होंने एक बोलेरो की तलाशी ली। इसमें बैठे युवक के पास झोले में दो लाख 14 हजार रुपये मिले। युवक रुपयों का साक्ष्य नहीं दिखा सका। युवक ने बताया कि वह मोहम्मदी लखीमपुर खीरी का निवासी है। उसका नाम मोहम्मद जैदखान है।

यह रुपये बैंक खाते से निकाले हैं। वह ट्रैक्टर लेने जा रहा था। साक्ष्य न दिखा पाने पर मजिस्ट्रेट ने रुपये पुलिस के सुपुर्द कर दिए। कोतवाल टीपी वर्मा ने बताया कि युवक के रुपये पुलिस सुरक्षा में रखे हैं। न्यायालय में साक्ष्य दिखाकर युवक रुपये वापस ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed