फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of woman trapped in Afghanistan: Hina and her three children also in the list of those returning to India

अफगानिस्तान में फंसी महिला का मामला: भारत लौटने वालों की सूची में हिना और उसके तीन बच्चेे भी

Fri, 10 Sep 2021 05:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 10 Sep 2021 05:20 PM IST
सार

कानपुर के डीसीपी क्राइम ने हिना के शौहर गनी की गिरफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस से संपर्क कर एफआईआर की कॉपी मेल की है। पुलिस का मानना है कि गनी की गिरफ्तारी के बाद हिना और उसके बच्चों को लाने में आसानी होगी।

विज्ञापन
Case of woman trapped in Afghanistan: Hina and her three children also in the list of those returning to India
हिना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अफगानिस्तान में फंसी कानपुर की बेटी हिना और उनके तीनों बच्चों की वापसी की उम्मीद बढ़ गई है। अफगान से आने वाले हिंदुस्तानियों की सूची में इन सभी के नाम शामिल हैं। विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में कानपुर पुलिस को सूचना भी दी है।
विज्ञापन


एडीसीपी साउथ डॉ. अनिल कुमार पूरे प्रकरण की निगरानी कर रहे हैं। वह खुद विदेश मंत्रालय के अफसरों के संपर्क में हैं। हालांकि दो बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र न होने से पेच फंसा हुआ है। बाबूपुरवा निवासी हिना अपने तीन बच्चों के साथ काबुल में फंसी हुई है।
विज्ञापन


उसका पति अफगान नागरिक मोहम्मद गनी मुंबई में रह रहा है। विदेश मंत्रालय ने पुलिस को सूचना दी है कि अफगानिस्तान से जो भारतवासी लाए जाएंगे उसमें हिना व उसके तीनों बच्चों के नाम शामिल हैं। इससे पूरी उम्मीद है कि वह जल्द भारत लौट सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, विदेश मंत्रालय की तरफ से बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र मांगे गए हैं। दो बच्चे अफगानिस्तान में पैदा हुए हैं इस कारण उनका बर्थ सर्टिफिकेट उपलब्ध नहीं हो सका है। इस समस्या के निस्तारण का प्रयास अफसर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed