फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Case of suicide in Etawah transaction of Rs 20, victims mother said bulldozers went to the house of the murder

20 रुपये के लेनदेन में आत्महत्या: मां बोली- हत्यारोपियों के घर पर चले बुलडोजर, परिवार के साथ करूंगी प्रदर्शन

Thu, 15 Dec 2022 01:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 15 Dec 2022 01:01 PM IST
सार

भरथना थाना क्षेत्र में 20 रुपये के लेनदेन में दबंगों की पिटाई से आहत युवक ने आत्महत्या कर ली थी। मामले में मृतक की मां ने हत्यारोपियों के घर पर बुलडोजर चलने की मांग की है। साथ ही, जल्द से जल्द कार्रवाई न करने पर परिवार के साथ प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन
Case of suicide in Etawah transaction of Rs 20, victims mother said bulldozers went to the house of the murder
मृतक युवक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में भरथना थाना क्षेत्र में 20 रुपये के लेनदेन में मारपीट से आहत युवक के ट्रेन के आकर खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने तीन दिन बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। मृतक की मां ने मांग की है कि आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया जाए। यदि जल्द आरोपी न पकड़े गए तो वह परिवार के साथ धरना-प्रदर्शन करेंगी।

विज्ञापन

भरथना के मोतीगंज गणेश राइस मिल निवासी सलीम उर्फ छोटू ने रविवार रात ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। उसे सात लोगों ने बीच सड़क पीटा था। इस घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। इससे आक्रोशित सलीम की मां मुमताज, पिता फिरोज खान व भाई शेरा खान ने कहा कि आरोपियों के घरों पर जल्द बुलडोजर चलाया जाए।

विज्ञापन

न्याय न मिलने पर जिला मुख्यालय में पुलिस ऑफिस के बाहर धरना देंगे। भाई शेरा खान ने बताया कि उन्हें लगातार केस वापस लेने के लिए धमकियां मिल रही हैं। रुपयों का लालच भी दिया जा रहा है। उन्होंने आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापा मार रही है।

विज्ञापन

वीडियो हुआ था वायरल
बता दें कि भरथना में 20 रुपये के लेनदेन में दबंगों की पिटाई से आहत युवक के खुदकुशी करने का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में सातों नामजद आरोपियों के घर पर दबिश दी थी।

विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला मोतीगंज रेलवे फाटक के समीप रविवार रात 20 रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में सलीम उर्फ छोटू को सात लोगों ने सरेराह पीट दिया था। इससे आहत होकर छोटू ने रविवार रात ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed