{"_id":"60cb2f77fff3ce7d3a7db583","slug":"case-of-rs-2-per-tweet-former-manager-of-lucknow-broadcasting-company-gets-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 रुपये के ट्वीट का मामला: लखनऊ की ब्रॉडकास्टिंग कंपनी के पूर्व प्रबंधक को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 रुपये के ट्वीट का मामला: लखनऊ की ब्रॉडकास्टिंग कंपनी के पूर्व प्रबंधक को मिली जमानत
Thu, 17 Jun 2021 04:52 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 17 Jun 2021 04:52 PM IST
सार
पिछले महीने एक कॉल रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया में वायरल हुई थी। जिसमें कहा जा रहा था कि योगी जी के पक्ष में ट्वीट करो तो 2 रुपये प्रति ट्वीट दिया जाएगा। इस मामले में रावतपुर गांव निवासी अतुल कुशवाहा ने रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह, हिमांशु सिंह समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
2 रुपये प्रति ट्वीट के मामले में आरोपी ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड में प्रबंधक रहे लखनऊ निवासी आशीष पांडे को प्रभारी जिला जज प्रभाकर राव की अदालत से जमानत मिल गई है। उन्हें 50-50 हजार की दो जमानतों और निजी बंधपत्र पर रिहा करने का कोर्ट ने आदेश दिया है।
मालूम हो कि पिछले महीने एक कॉल रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया में वायरल हुई थी। जिसमें कहा जा रहा था कि योगी जी के पक्ष में ट्वीट करो तो 2 रुपये प्रति ट्वीट दिया जाएगा। इस मामले में रावतपुर गांव निवासी अतुल कुशवाहा ने रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह, हिमांशु सिंह समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था।
जांच के बाद लखनऊ निवासी ब्रॉडकास्ट कंपनी के पूर्व प्रबंधक आशीष पांडे का नाम भी सामने आया था। 6 जून को पुलिस ने उन्हें जेल भेजा था। अधिवक्ता चिन्मय पाठक ने बताया कि आशीष को गलत फंसाया गया था। उसकी छवि खराब करने का प्रयास किया गया था। सबूतों के आधार पर कोर्ट ने आशीष की जमानत मंजूर कर ली है।