फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of Rs 2 per tweet: Former manager of Lucknow broadcasting company gets bail

2 रुपये के ट्वीट का मामला: लखनऊ की ब्रॉडकास्टिंग कंपनी के पूर्व प्रबंधक को मिली जमानत

Thu, 17 Jun 2021 04:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 17 Jun 2021 04:52 PM IST
सार

पिछले महीने एक कॉल रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया में वायरल हुई थी। जिसमें कहा जा रहा था कि योगी जी के पक्ष में ट्वीट करो तो 2 रुपये प्रति ट्वीट दिया जाएगा। इस मामले में रावतपुर गांव निवासी अतुल कुशवाहा ने रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह, हिमांशु सिंह समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
Case of Rs 2 per tweet: Former manager of Lucknow broadcasting company gets bail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

2 रुपये प्रति ट्वीट के मामले में आरोपी ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड में प्रबंधक रहे लखनऊ निवासी आशीष पांडे को प्रभारी जिला जज प्रभाकर राव की अदालत से जमानत मिल गई है। उन्हें 50-50 हजार की दो जमानतों और निजी बंधपत्र पर रिहा करने का कोर्ट ने आदेश दिया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि पिछले महीने एक कॉल रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया में वायरल हुई थी। जिसमें कहा जा रहा था कि योगी जी के पक्ष में ट्वीट करो तो 2 रुपये प्रति ट्वीट दिया जाएगा। इस मामले में रावतपुर गांव निवासी अतुल कुशवाहा ने रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह, हिमांशु सिंह समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


जांच के बाद लखनऊ निवासी ब्रॉडकास्ट कंपनी के पूर्व प्रबंधक आशीष पांडे का नाम भी सामने आया था। 6 जून को पुलिस ने उन्हें जेल भेजा था। अधिवक्ता चिन्मय पाठक ने बताया कि आशीष को गलत फंसाया गया था। उसकी छवि खराब करने का प्रयास किया गया था। सबूतों के आधार पर कोर्ट ने आशीष की जमानत मंजूर कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed