फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Case of recruitment in army with fake address

फर्रुखाबाद: फर्जी पते से सेना में भर्ती का मामला, रंगरूट की तलाश में पुलिस ने हरियाणा में दबिश मारी

Wed, 23 Dec 2020 08:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 23 Dec 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
Case of recruitment in army with fake address
घर के बाहर नोटिस चस्पा - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में फर्जी पते से सेना में भर्ती हुए रंगरूट की तलाश में पुलिस ने हरियाणा के जनपद महेंद्रगढ़ में दबिश मारी। रंगरूट घर पर नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी के घर के सामने डुगडुगी पिटवाकर कुर्की नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


आरोपी के परिजनों को बताया गया कि एक माह के अंदर उसको न्यायालय में हाजिर कर दें। राजपूत रेजिमेंट सेंटर के ट्रेनिंग बटालियन मेजर देवेश पोसवाल ने 25 जनवरी 2019 को जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर के गांव सलामतपुर निवासी हेमराज के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


इसमें आरोप लगाया कि हेमराज 22 मार्च 2018 को सेना में भर्ती हुआ था। हेमराज के दस्तावेज व निवास प्रमाणपत्र की जांच के लिए सभी प्रपत्र बुलंदशहर भेजे गए। डीएम बुलंदशहर से जांच के बाद रिपोर्ट दी गई कि हेमराज उस पते का निवासी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 सितंबर 2018 को फिर से हेमराज के दस्तावेज व निवास प्रमाणपत्र जांच के लिए बुलंदशहर भेजे गए। हेमराज के गांव जाकर जांच कर प्रधान के बयान लिए गए। जांच में पता चला कि फर्जी निवास प्रमाण पत्र सेना भर्ती में होने के लिए हेमराज ने इस्तेमाल किया था।

वह उस पते का निवासी नहीं है। मुकदमे की जांच दरोगा दिनेश यादव को मिली। उन्होंने छानबीन की तो जानकारी हुुई कि हेमराज हरियाणा के जनपद महेंद्रगढ़ के थाना नागल चौधरी गांव नगला सोड़ा का निवासी है। विवेचक ने बुधवार को हेमराज के घर दबिश मारी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला।


पुलिस ने हेमराज के घर के सामने डुगडुगी पिटवाकर कुर्की नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की है। विवेचक दिनेश यादव ने बताया कि कुर्की चस्पा करके आरोपी को एक माह में कोर्ट में हाजिर होने के लिए डुगडुगी पिटवाकर एलान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed