फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of occupation and vandalism of temple in Kanpur, Bajrang Dal created ruckus, scuffle with police

Kanpur: मंदिर में कब्जे और तोड़फोड़ का मामला, बजरंग दल ने किया हंगामा, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

Wed, 01 Mar 2023 09:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 01 Mar 2023 09:25 PM IST
सार

जूही थाना क्षेत्र में बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने मंदिर न दिखाने पर धरना दिया। इस दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की भी हो गई। वहीं, थाने में सुनवाई न होने पर संत और कार्यकर्ता डीसीपी साउथ के ऑफिस पहुंचे। बवाल बढ़ने की आशंका को लेकर दस थानों का फोर्स मौके पर मौजूद रहा।

विज्ञापन
Case of occupation and vandalism of temple in Kanpur, Bajrang Dal created ruckus, scuffle with police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में जूही के परमपुरवा में मंदिर पर कब्जे और तोड़फोड़ को लेकर हंगामा हो गया। मंदिर में कब्जे का आरोप लगाकर बुधवार दोपहर कुछ साधु संत डीसीपी साउथ के कार्यालय पहुंचे थे। इसके बाद मंदिर पहुंची पुलिस ने उस जगह को सील कर दिया।

विज्ञापन

इसके बाद कब्जे के आरोपी तीन लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले जाने लगी। मौके पर मौजूद बजरंग दल कार्यकर्ता पहले मंदिर दिखाने फिर आरोपियों को ले जाने की मांग कर पुलिस की जीप के आगे खड़े हो गए। इस दौरान पुलिस की बजरंग दल कार्यकर्ताओं से धक्का मुक्की भी हुई।
विज्ञापन

जूही के परमपुरवा में संकटहारी बालाजी नाम से मंदिर है। मंदिर के पुजारी पुतान गिरी ने बताया कि काफी लंबे समय से मंदिर में पूजा पाठ हो रहा है। रविवार को मंदिर परिसर में जाने के दौरान उनको रोक लिया गया था। इस पर उन्होंने जूही थाने में शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी कार्यालय पहुंचे थे संत और कार्यकर्ता
कोई सुनवाई न होने पर बुधवार को पुजारी कुछ संतों के साथ जय श्रीराम के नारे लगाते हुए डीसीपी कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने मंदिर व उससे जुड़ी जमीन पर जूही थाना पुलिस की मिलीभगत से कब्जा कराने का आरोप लगाया। मामले की जानकारी डीसीपी साउथ सलमान ताज पाटिल को दी गई।

मंदिर गेट को कर दिया था बंद
उन्होंने जूही पुलिस को जांच के लिए मौके पर भेजा। मंदिर में कब्जा व तोड़फोड़ की जानकारी होने पर बजरंग दल कार्यकर्ता दिलीप बजरंगी साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए। बजरंग दल कार्यकर्ताओं के आने पर पुलिस ने मंदिर परिसर में जाने वाले गेट को बंद कर लिया।

पुलिस से हुई धक्का-मुक्की
इस पर कार्यकर्ता भड़क उठे और मंदिर दिखाने की मांग कर धरने पर बैठ गए। हंगामा बढ़ता देख पुलिस परिसर में मौजूद दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गाड़ी में बैठाकर पूछताछ के लिए ले जाने लगी। इससे आक्रोशित कार्यकर्ता जीप के आगे खड़े हो गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का मुक्की हो गई।

मौके पर मौजूद रहा 10 थानों का फोर्स
हंगामा बढ़ने की सूचना पर एसीपी नौबस्ता, डीसीपी साउथ समेत दस थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। डीसीपी साउथ सलमान ताज पाटिल ने बताया कि प्रकरण कब्जेदार के विवाद से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने धारा 145 के तहत कार्रवाई की है। मंदिर व मूर्ति तोड़े जाने के कोई भी साक्ष्य मौके पर प्राप्त नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed