फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of murder with sharp weapon: Family members tried to block the road by placing the dead body on the road

धारदार हथियार से हत्या का मामला: परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगाने का किया प्रयास, पुलिस ने कराया शांत

Thu, 07 Nov 2024 11:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 07 Nov 2024 11:30 PM IST
सार

धारदार हथियार से हत्या के मामले में गुस्साए परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें समझाबुझाकर शांत कराया।

विज्ञापन
Case of murder with sharp weapon: Family members tried to block the road by placing the dead body on the road
धारदार हथियार से हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के अंबिकापुरम मोहल्ले में बुधवार की शाम अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या कर गई थी। गुुरुवार को पोस्टमार्टम से शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या में दो और आरोपियों के शामिल होने व उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर अंबिकापुरम मोड़ पर शव रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। वहां पहले से मौजूद पुलिस फोर्स ने आक्रोशित लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। बाद में मिश्रा कालोनी के पक्का घाट पर कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार कराया। वहीं, परिजनों ने गुरुवार को एक और तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन


अंबिकापुरम निवासी श्री नारायण मिश्रा (50) बुधवार की शाम रोजाना की तरह घर के बाहर कुर्सी पर बैठकर चाय पी रहे थे। तभी आजाद नगर निवासी दिलीप उर्फ डब्लू शर्मा धारदार हथियार से हमलाकर लहूलुहान कर दिया था। गंभीर रूप से घायल श्री नारायण को पत्नी जिला अस्पताल लेक पहुंची, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। श्री नारायण के बेेटे रोहित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर हत्यारोपी दिलीप उर्फ डब्लू शर्मा को घटना के दो घंटे बाद आजाद नगर में उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


गुरुवार को दोपहर पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे। इसके बाद हत्या में दो और लोगों के शामिल होने का आरोप लगाकर उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर राजधानी मार्ग पर अंबिकापुरम मोड़ पर शव रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने परिजनों को समझाबुझाकर शव उठवाकर वापस घर भिजवाया। इस बीच परिजनों और पुलिस के बीच हल्की नोक झोंक भी हुई।प्रभारी निरीक्षक अनुराग सिंह ने परिजनों को समझा बुझा कर शांत कराया और दूसरी तहरीर लेकर अन्य आरोपियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में मिश्रा कालोनी पक्का घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गुरुवार को हत्यारोपी दिलीप उर्फ डब्लू शर्मा को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिले चार गहरे घाव
पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में श्री नारायण मिश्रा के शरीर पर चार गहरे घाव मिले हैं, जो रापी सरीखे धारदार हथियार से किया जाना पाया गया है। इसमें दो सीने में एक कंधे में और एक घाव गले में है।

श्री नारायण निजी जिंदगी में दखल दे रहा था, मार दिया
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि श्री नारायण उसकी निजी जिंदगी में दखल दे रहा था। इसको लेकर वह परेशान रहने लगा था। गुरुवार को वह घर के बाहर अकेले दिखा तो मार दिया। श्री नारायण ने ऐसा क्या किया, इस सवाल पर कहा कि वह कुछ नहीं बताएगा, जो सजा देनी थी दे दी। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि आरोपी बार-बार बयान बदल रहा। साथ ही अजीब हरकतें कर रहा था। जरूरत पड़ने पर रिमांड पर लेकर दोबारा पूछताछ की जाएगी।

 

भाई-बहन बोले, पुलिस गढ़ रही मनगढ़ंत कहानी
श्री नारायण के बेटे राजीव व राजीव की बहन रानी ने बताया कि पुलिस हत्यारोपी को मानसिक रूप से बीमार बता रही है। पुलिस मनगढ़ंत कहानी गढ़ रही है, ऐसा कुछ नहीं है। हत्यारोपी डब्लू बिल्कुल स्वस्थ है। जानबूझ कर उनके पिता की हत्या की गई। वहीं, आरोपी डब्लू की पत्नी सरोज ने भी पुलिस को पति की मानसिक हालत ठीक होने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed